Google Analytics Meta Pixel बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया बछवाड़ा के इस विद्यालय को - Ekhabri.com

बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया बछवाड़ा के इस विद्यालय को

  • स्वच्छता मानकों पर खड़े उतरते हुए राज्य में दुसरे स्थान पर रहा बेगमसराय अनुसूचित विद्यालय
  • बिहार सरकार ने कुल सात हजार विद्यालयों का कराया था। सर्वेक्षण
  • शिक्षा विभाग के परियोजना निदेशक ने किया प्रधानाध्यापकों को सम्मानित

बछवाड़ा (बेगूसराय)।: राकेश यादव, प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित को चन्द्र गुप्त संस्थान पटना में सोमवार को “बिहार स्वच्छ विद्यालय” पुरस्कार में राज्य में दुसरे स्थान पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया है। सम्मानित किया किये जाने पर विद्यालय ने बछवाड़ा प्रखंड ही नहीं पुरे जिले का नाम रौशन किया है। बिहार सरकार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022-23 में सात हजार विद्यालय में से फाइव स्टार पाने के मापदण्ड को कुल 28 विद्यालय ने पूरा किया। जिसमे बेगूसराय जिले के छह विद्यालय शामिल है। जिसमे प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित ने मानकों पर खड़े उतर पुरे बिहार में दुसरे स्थान पर रहा। बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी ने प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए प्रमाण पत्र और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। निदेशक ने कहा कि स्वच्छता के मनको पर खड़े उतरने वाले विद्यालय और शिक्षक देश के सामने उदाहरण बनकर उभरे हैं। और बिहार का नाम रौशन कर रहे हैं। ऐसे विद्यालय को देख कर दुसरे विद्यालय को भी प्रेरणा मिलेगी। साथ हीं उन्होंने साफ़ -सफाई व्यवहार को बढ़ावा देने की अपील की। बेगमसराय अनुसूचित विद्यालय को बिहार राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलने पर ना सिर्फ विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में खुशी है। बल्कि प्रखंड क्षेत्र बुद्धिजीवी व जनप्रतिनिधियों में खुशी तथा सम्मान का माहौल देखा जा रहा है। बताते चले कि यह विद्यालय रानी दो पंचायत के वार्ड नंबर 3 में अवस्थित है। यह विद्यालय एक महादलित टोले में है। यहां संसाधनों का अत्यधिक अभाव है, लेकिन अभाव में भी अपना प्रभाव बनाते हुए विद्यालय ने पूरे राज्य में स्वच्छता हेतु द्वितीय स्थान लाकर यह सिद्ध कर दिया है की असंभव कुछ भी नहीं है। शिक्षा विभाग व जनप्रतिनिधि के द्वारा आज तक इस विद्यालय को अपेक्षित रखा गया है। इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संध्या कुमारी के अथक प्रयासों का नतीजा है कि उन्होंने अपने जेब से आर्थिक मदद कर इस विद्यालय में समुचित संसाधनों की व्यवस्था किया है। बच्चों के हित में उन्होंने अपनी तरफ से अत्यधिक योगदान दिया है। ताकि बच्चे एक स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई कर सके। विद्यालय को पुरस्कृत होने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित राज्य में दुसरे स्थान का स्वच्छता पुरस्कार लेकर बछवाड़ा ही नहीं बल्कि जिले का नाम रौशन किया है। इसलिए हम प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित के प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी समेत शिक्षकों छात्र-छात्राओं को बधाई देती हूं, और आशा करती हूं कि अन्य विद्यालय के शिक्षक भी इस विद्यालय से प्रेरणा ले। विद्यालय के इस उपलब्धी पर बधाई देने वालो में शिक्षक संध के प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार सिंह, लेखा पाल विपीन कुमार, प्रियंका कुमारी, विशेश्वर पासवान, सरोज कुमार, सौरभ कुमार, संजीव कुमार, संजीत कुमार मुन्ना, रानी कुमारी, सेवा निवृत्त शिक्षक शशि शेखर राय, साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी, समाजसेवी विजय शंकर दास, उमेश कुमार कवि, कामिनी कुमारी, फुल कुमारी आदि शामिल है।

Read Also  झीरम के बेगुनाह शहीदों को न्याय जरूर मिलेगा:भूपेश बघेल

WhatsApp Image 2023 08 23 at 9.16.45 AM

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *