दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा बड़ी मुश्किल में पड़ गई हैं। एक केस पर उन्हें दोषी करार देते हुए 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है साथ ही जुर्माना भी दर्ज किया गया है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।
जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स ने चेन्नई में एक मूवी थिएटर खोला था, लेकिन घाटे के चलते थिएटर बंद करना पड़ा था। बाद में जया प्रदा पर आरोप लगा कि उन्होंने थिएटर में काम करने वाले स्टाफ की सैलरी से काटी गई ईएसआई अमाउंट नहीं चुकाई है। स्टाफ मेंबर्स ने जया प्रदा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
इसके बाद लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स राम कुमार व राजा बाबू के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला दायर किया। हाल ही में, कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की और जया प्रदा समेत तीन लोगों को जेल की सजा के साथ-साथ जुर्माना चकाने का भी आदेश दिया।
इस पूरे मामले में जया प्रदा ने आरोपों को स्वीकार करते हुए थिएटर के स्टाफ को बकाया पैसे का भुगतान करने का वादा किया है। उन्होंने कोर्ट से मामले को खारिज करने का भी अनुरोध किया था
जया का राजनीतिक सफर
जया ने अपने करियर के चरम पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और 1994 में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल हो गईं और राजनीति में कदम रखा। वह पहले राज्यसभा सांसद और फिर लोकसभा सांसद बनीं। वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं।










