छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी विधानसभाओं में संकल्प शिविर का आयोजन कर रही है। संकल्प शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के तीनों विधानसभा कसडोल, बलौदाबाजार और भाटापारा में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रभारी मंत्री उमेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब चंद महीने ही बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में फिर भूपेश बघेल की भरोसे की सरकार बनाने और टिकट दावेदारों की लंबी सूची को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ही कमान संभाल लिया है। हर विधानसभा में संकल्प शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओ को एक सूत्र में बांधने का प्रयास कर मंच से टिकट के दावेदारों को यह साफ संदेश दे रहे हैं कि टिकट तो सिर्फ किसी एक को मिलेगा, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ लेवल पर काम करना होगा और दोबारा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है।
अबकी बार 75 पार के नारे के साथ मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलारी, बलौदाबाजार और भाटापारा में मंच से बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों को अडानी के हाथों बेचने का गंभीर आरोप लगाया साथ ही ED और IT की रेड को लेकर कहा क अब तक 200 से ज्यादा छापामारी हो चुकी है। साथ की ED की तुलना गांव गली के आवारा कुत्ते बिल्ली से करते हुए कहा कि जितने गांव के गली-गली में कुत्ते बिल्ली जितना नहीं घूमते उससे ज्यादा ED और IT वाले लोग घूम रहे हैं। उन्होंने कहा क जितना ज्यादा छापा मरोगे उतना ज्यादा बीजेपी का सीट कम होने की बात कही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...