Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार और नौसेना नामकरण पर अहम चर्चा - Ekhabri.com

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार और नौसेना नामकरण पर अहम चर्चा

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र में निवेश, सेना भर्ती रैलियों के आयोजन, और नौसेना के नए पोतों का नामकरण जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि बिलासपुर में स्थित रक्षा मंत्रालय की भूमि को एयरपोर्ट विस्तार कार्य के लिए उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

 

साय ने बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में सेना में भर्ती होने का जो उत्साह है, उसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में विशेष “सेना भर्ती रैलियों” का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी है, इसलिए उन्हें अपने ही प्रदेश में भर्ती का अवसर मिलना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री के समक्ष सुझाव दिया कि नौसेना जब भी नए जहाज लॉन्च करे, तो उनमें से कुछ का नाम छत्तीसगढ़ की नदियों या क्षेत्रों के नाम पर रखा जाए — जैसे INS इंद्रावती, INS महानदी या INS बस्तर। उन्होंने कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाएगा।

 

साय ने इस दौरान राज्य की नई औद्योगिक नीति की भी जानकारी दी, जिसके तहत रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने की योजना है। उन्होंने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न को सशक्त करेगी और राज्य में तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और निजी निवेश को प्रोत्सा

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल ने पीयूष गोयल से की मुलाकात

हित करेगी।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *