Google Analytics Meta Pixel संयुक्त जिला स्तरीय नि:शुल्क विशाल जनस्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में जनसामान्य ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण - Ekhabri.com

संयुक्त जिला स्तरीय नि:शुल्क विशाल जनस्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में जनसामान्य ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

 जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया विशाल जनस्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शिविर में लगभग 2907 से अधिक मरीजों ने कराया पंजीयन

राजनांदगांव-जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त जिला स्तरीय नि:शुल्क विशाल जनस्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव में किया गया। इस अवसर पर शिविर में दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए जनसामान्य, दिव्यांगजन, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने तथा विशेषज्ञों द्वारा उपचार एवं परामर्श के कारण दोनों जिलों के लगभग 2907 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू, कलेक्टर राजनांदगांव श्री डोमन सिंह, कलेक्टर मोहला- मानपुर- अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने शिविर का अवलोकन किया। कलेक्टर राजनांदगांव श्री डोमन सिंह ने आज प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शिविर में कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि काफी दूरदराज क्षेत्रों से लोग आए हैं। उन्हें योजनाबद्ध तरीके से सेवाएं दी गई हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही इस शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विभाग को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज यहां शिविर में जिन मरीजों का ईलाज किया गया है, उनका फॉलोअप लेंगे। शासन-प्रशासन की ओर से जनसामान्य की स्वास्थ्य जागरूकता के लिए यह पहल की गई है। ताकि दूरस्थ अंचल के लोग इस शिविर से लाभान्वित हो सकें और उन्हें आसानी से चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने कहा कि राजनांदगांव कलेक्टर  श्री डोमन सिंह के सहयोग से संयुक्त रूप से जनसामान्य के स्वास्थ्य परीक्षण तथा दिव्यांग मरीजों की पहचान के लिए के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया हैं। यहां बहुत अच्छा शिविर का आयोजन हुआ है। आने वाले समय में नये जिले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में भी स्वास्थ्य शिविर कराएंगे। सभी मरीजों का फॉलोअप लेते हुए उनके स्वास्थ्य ठीक होने तक आगे कार्य करेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार ने कहा कि सभी ने शिविर में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाई, योजना के सही तरीके से क्रियान्वयन के लिए सभी को बहुत धन्यवाद। मरीजों को चिन्हांकित कर उनके उपचार के लिए शिविर तक लाया गया। इसके लिए एसडीएम, सभी जनपद सीईओ को बहुत धन्यवाद। दोनों जिलों के मरीजों एवं अधिकारी सभी मरीजों का फॉलोअप लिया जाएगा। मरीजों को यहां तक लाने के समुचित व्यवस्था की गई और सभी डॉक्टर, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों का योगदान और सहभागिता रही। शिविर में 2907 मरीजों का पंजीयन किया गया। जिसमें 184 दिव्यांग पंजीयन, 116 आयुष्मान कार्ड, 41 कृत्रिम अंग, 230 खून-पेशाब जांच, 237 जनरल मेडिसिन, 176 मनोरोग एवं मेडिसीन, 258 नेत्र जांच, 110 शिशु रोग, 174 अस्थि रोग, 56 दन्त रोग, 1 मुख कैंसर, 63 नशा मुक्ति, 17 स्त्री रोग, 121 नाक-कान-गला रोग, 56 ऑडियोमैट्री, 8 कैंसर, 902 अन्य बीमारी, 26 दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण, 184 मरीजों को चश्मा वितरण किया गया। शिविर में डॉक्टरों को शाल व प्रशस्ति पत्र तथा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित इस शिविर में कृत्रिम अंग हेतु हाथ-पैर हेतु नाप एवं चिन्हांकन, अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच एवं परामर्श, दिव्यांगजन की जांच व परीक्षण पश्चात नि.शुल्क सर्टिफिकेट वितरण, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों की जांच व परीक्षण पश्चात नि:शुल्क सर्टिफिकेट वितरण, स्कूल के चिहांकित बच्चों को श्रवण यंत्र, एमआर किट, रोलेटर, व्हील चेयर, सीपीचेयर, वाकर का वितरण, समान्य कैंसर, मुख कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की जांच एवं परीक्षण तथा मरीजों की पहचान परामर्श एंव उपचार, नेत्र परीक्षण, उपचार एवं चश्मा वितरण, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों का परामर्श एवं सेल्फ  केयर किट का वितरण, तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद से मुक्ति हेतु जांच परामर्श व दवा वितरण, मानसिक स्वास्थ हेतु काउंसलिंग एवं उपचार, वाकर व वाकिंग स्टिक का वितरण, शिशुरोग विशेषज्ञ द्वारा जांच एवं परामर्श, स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा जांच एवं परामर्श, नाक-कान-गला जांच विशेषज्ञ एवं परामर्श ऑडीयोमेट्री जांच, सामान्य स्वाथ्य परीक्षण (जनरल मेडीसीन) मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार, बीपी व शुगर तथा वजन की जांच एवं उपचार, पैथोलॉजी जांच खून व पेशाब जांच, परिवार नियोजन हेतु परामर्श, चिन्हांकित हितग्राहियों को श्रवण यंत्र का वितरण तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *