राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका – श्री भूपेश बघेल
राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
रायपुर- शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि हमारे शिक्षकों का संकल्प और समर्पण छत्तीसगढ़ राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने में मद्दगार सिद्ध हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।राजभवन के दरबार हॉल में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे चार उत्कृष्ट शिक्षकों रायपुर जिले की सुश्री ममता अहार प्रधानपाठिका को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, कोण्डागांव जिले की श्रीमती मधु तिवारी प्रधान अध्यापिका को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार, रायगढ़ जिले की श्रीमती राश्मि वर्मा व्याख्याता को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की श्रीमती इंदिरा चंद्रवंशी शिक्षक एल.बी. को श्री गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह प्रधान पाठक व्याख्याता, उच्च क्षेणी शिक्षक, शिक्षक, शिक्षक एल. बी. तथा सहायक शिक्षक एल. बी., वर्ग के 48 उत्कृष्ट शिक्षकों को वर्ष 2022-23 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि शिक्षकों का महत्वपूर्ण कार्य विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देना नही होता, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, सही दिशा में चलने की क्षमता और समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शन करना भी होता है। हमारे बीच उपस्थित शिक्षकों ने इस कठिन मार्ग पर चलते हुए न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि समाज में भी सदाचार और सच्चाई की महत्वपूर्ण बातें सिखाई हैं। उन्होंने शिक्षा को एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए नवाचार किया है। हरिचंदन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण किया जिनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरू रविन्द्रनाथ टैगोर, श्री अरविन्दो जैसे महान शिक्षाविदो का जिक्र किया जिन्होनंे शिक्षकों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। हरिचंदन ने कहा कि शिक्षकों से कहा कि आपका यह संघर्ष और मेहनत अनमोल है। आपने कई बार कठिनाइयों का सामना किया होगा, परंतु आपकी निष्ठा और प्रतिबद्धता ने उन सभी समस्याओं को पार करने में सफलता दिलाई है। हम सबके लिए आपका यह समर्पण एक प्रेरणा स्रोत है।
राज्यपाल ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि इन शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ की समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में अपना योगदान दिया है और हम सभी को इस बात का गर्व है कि हमारे राज्य में ऐसे समर्पित और प्रेरणास्रोत शिक्षक हैं। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा में रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाय तथा शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षण विधि से पढ़ाने के लिए सशक्त बनाया जाना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...