Google Analytics Meta Pixel गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है - मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिलमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यादव समाज मेहनतकश समाज है और हमेशा गौमाता की सेवा करते आए हैं। भगवान श्री कृष्ण ने जो राह बताई है, उसका अनुकरण करते हुए आज भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। खेती-किसानी से जुड़े होने के कारण गौपालन का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान समय में औद्योगिकीकरण के कारण परिस्थिति बदली है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की जा रही है। इस योजना से एक ओर गौ सेवा तो हुई है, वहीं गौपालकों ने 2 लाख रूपए तक के गोबर की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार से अधिक गौठान है, जिनमें से 6 हजार गौठान स्वावलंबी हो गए है। गौठान समिति के माध्यम से गौठान धीरे-धीरे स्वावलंबी बनते जा रहे है और यह व्यवस्था हमेशा चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही गौमूत्र की खरीदी भी की जा रही है, जिससे जीवामृत एवं कीटनाशक बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खेती-किसानी में फसल का उत्पादन बढ़ा है और खेती-किसानी वर्तमान समय में लाभ का व्यवसाय बन गया है। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोदो, कुटकी, रागी एवं अन्य मिलेट्स की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक नगर निगम एवं नगर पंचायत में कृष्ण कुंज का निर्माण किया जा रहा है। जहां पारंपरिक महत्व के पीपल, बरगद एवं अन्य पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि जनसामान्य का जुड़ाव पेड़-पौधे एवं प्रकृति से रहे और वे इसके महत्व से परिचित हो सकें। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का कार्य किया गया है। हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती, छेरछेरा पुन्नी जैसे अवसरों पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे भांजा है। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा दी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी का समग्र विकास करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाना है।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष श्री राधेलाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना और गोधन न्याय योजना से समाज को बहुत फायदा मिल रहा है। जिला अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज महासमुंद श्री विनोद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति  एवं परंपराओं को सहेजने का कार्य किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के सर्वाधिक गोबर बेचने वाले 4 गौपालकों और फसल चराई से बचाने के लिए रोका-छेका अभियान में सर्वाधित सहयोग करने वाले 12 चरवाहों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

परीक्षा खत्म होते ही हॉस्टल खाली करने का आदेश…बिलासपुर में छात्रों की बढ़ी बेचैनी

By User 6 / May 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर स्थित Guru Ghasidas Vishwavidyalaya के वीर सावरकर बालक छात्रावास से जुड़ा एक आदेश छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। छात्रावास अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *