छत्तीसगढ़ में पूरी हुई एक और हिन्दी फिल्म की शूटिंग, पिछले 19 दिनों से जारी थी शूटिंग
निर्देशक अकुल त्रिपाठी तथा एक्टर आदिल खान और अशनूर कौर मीडिया से हुए रू-ब-रू
छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति ने बॉलीवुड को खींचा अपनी ओर
रायपुर- छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। रायपुर, नवा रायपुर और राजिम में पिछले 19 दिनों से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। ‘शादी में ज़रूर आना’ फेम रत्ना सिन्हा ट्राइजेंट मीडियावर्क्स एलएलपी (Trizent Mediaworks LLP) के बैनर तले इस हिन्दी फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। अकुल त्रिपाठी इसे निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के कलाकार आदिल खान और अशनूर कौर तथा निदेशक अकुल त्रिपाठी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी के साथ मीडिया से रू-ब-रू हुए। द्विवेदी ने प्रेस-वार्ता में बताया कि इस फिल्म में रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के लोकेशन्स को दिखाया गया है। यहां फिल्माए गए दृश्य हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेंगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म पॉलिसी से आकर्षित होकर बड़े निर्माता-निर्देशक बॉलीवुड से फिल्मों की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अभिनेता आदिल खान ने मीडिया के साथ इस फिल्म में काम करने का सुखद अनुभव साझा किया। वे निर्देशक अकुल त्रिपाठी और प्रोड्यूसर रत्ना सिन्हा के साथ काम कर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेत्री अशनूर कौर ने छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौन्दर्य की तारीफ करते हुए कहा कि वे यहां दोबारा जरुर आना चाहेंगी। फिल्म के निर्देशक अकुल त्रिपाठी ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के लोगों के सरल स्वभाव से बहुत प्रभावित हुए हैं। यहां शूटिंग के दौरान उन्हें शासन -प्रशासन से हर तरह का सहयोग मिला।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...