Google Analytics Meta Pixel रिया को ड्रग्स मामले Bombay High Court से राहत, मिली जमानत, जेल में रहेगा भाई शौविक - Ekhabri.com

रिया को ड्रग्स मामले Bombay High Court से राहत, मिली जमानत, जेल में रहेगा भाई शौविक

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत के मामले में जारी जांच के बीच ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट ने राहत प्रदान की है। हाई कोर्ट ने रिया को सशर्त जमानत दी है। रिया के अलावा दीपेश सावंत और सैमुएल मिरांडा को भी जमानत दी गई है। मगर रिया के भाई शोविक और अब्दुल बासित की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए इस मामले पर अपना फैसला सुनाया। कोर्ट की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और कोर्ट ने तुरन्त फैसला सुना दिया। इससे पहले 29 सितंबर को इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं मंगलवार को एनडीपीएस कोर्ट ने रिया,  शोविक,  सैमुएल,  दीपेश,  बासित परिहार और जैद की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी।

एनसीबी ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। रात हो जाने के चलते रिया को 8 सितंबर की रात एनसीबी के लॉकअप में ही गुजारनी पड़ी थी। इसके बाद अगले दिन 9 सितंबर को मुंबई की भायखला जेल भेज दिया गया था। लगभग 1 महीने से रिया चक्रवर्ती भायकला जेल में ही बंद है।

कोर्ट दो बार रिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी। इसके बाद अब रिया को जमानत दे दी गई है। निचली अदालत में जमानत याचिका खारिज होने के बाद रिया,  शोविक और मिरांडा सहित 5 लोगों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

जमानत पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने रिया और अन्य सभी सभी लोगो की बेल का पुरजोर विरोध किया था और कोर्ट में कहा था कि रिया न सिर्फ सुशांत तक ड्रग्स पहुंचाती थीं बल्कि वो अवैध ड्रग्स ट्रैफिकिंग और फाइनेंसिंग में भी शामिल थीं। ये एक पूरा सिंडिकेट है जो समाज के लिए भी खतरनाक है।

Read Also  सानिया मिर्जा का शोएब से उनका तलाक

रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती पर ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप लगा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के दौरान ड्रग्स एंगल भी सामने आया था जिसके बाद एनसीबी की टीम ने भी अपनी पैनल तफ्तीश शुरू की थी। एनसीबी ने जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती और उसका भाई मुंबई के कई बड़े ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थे और यह दोनों सैमुअल मिरांडा के जरिए इन पैडलर से ड्रग्स खरीदकर आगे सुशांत को देते थे। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती उसके भाई शोभित और सैमुअल मिरांडा सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *