Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: बारनवापारा वनांचल में अब मोबाईल कनेक्टिविटी की बढ़ी सुविधा - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: बारनवापारा वनांचल में अब मोबाईल कनेक्टिविटी की बढ़ी सुविधा

संसदीय सचिव राय ने जियो नेटवर्क का किया शुभारंभ

रायपुर- छत्तीसगढ़ के वनांचल स्थित आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा और उसके आस-पास के ग्रामीणों सहित पर्यटकों के लिए मोबाईल कनेक्टिविटी की अब अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। गौरतलब है कि विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाखान में भेंट-मुलाकात के दौरान बारनवापारा वनांचल के ग्रामीणों की मांग पर वहां शीघ्र मोबाईल नेटवर्क चालू करने की घोषण की गई थी।
इस तारतम्य में मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए संसदीय सचिव परिवहन, आवास एवं पर्यावरण वन विधि एवं विधायी कार्य एवं विधायक बिलाईगढ श्री चंद्रदेव प्रसाद राय के प्रयास से बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में जियो नेटवर्क को मूर्त रूप दिया गया। इसे गत दिवस 24 सितम्बर 2023 को संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय ने बारनवापारा अभ्यारण्य में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया।
बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र है, जिसमें केंद्र शासन के नियम अधीन कार्य होतें है एवं अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण मोबाईल कनेक्टिविटी दिये जाने में काफी कठिनाई होने के बावजूद स्थानीय विधायक माननीय श्री चंद्रदेव प्रसाद राय, संसदीय सचिव परिवहन, आवास एवं पर्यावरण वन, विधि एवं विधायी कार्य छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक बिलाईगढ़ के अथक एवं सार्थक प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है।
बारनवापारा अभ्यारण्य के वनांचल क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क के आ जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है और उनके द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति खुशी-खुशी आभार व्यक्त किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि यहां वनांचल में छत्तीसगढ़ का एक उत्कृष्ट और आकर्षक अभ्यारण्य ‘बारनवापारा’ स्थित है, जहां मोबाईल कनेक्टिविटी के विस्तार हो जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि बारनवापारा अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण अभ्यारण्य है, जहां काफी तादाद में पर्यटकों का भ्रमण होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *