Google Analytics Meta Pixel विकास की राह में पिछड़े लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

विकास की राह में पिछड़े लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

बैर को अबैर और हिंसा को अहिंसा से किया जा सकता है समाप्त

Read Also  स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण


सबकी सहभागिता से होगा नशा मुक्त समाज का निर्माण

रायपुर- मुख्यमंत्री – भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ऐसे तबके जो विकास की राह में पीछे रह गए हैं उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य कर रही है। ऐसे तबकों को समाज की मुख्यधारा में लाना हमारी महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं नशा मुक्त समाज का पक्षधर हूं। उन्होंने कहा कि अचानक शराब बंदी के पक्ष में न होकर सामाजिक जागरूकता और सबकी सहभागिता से नशा मुक्त समाज का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के गुजरात, बिहार, हरियाणा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में शराब बंदी हुई है, किन्तु कुछ राज्यों में इसको पुनः शुरू कर लिया गया है। इसका क्या कारण हो सकता है, इस पर भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों के चलते लोगों का भरोसा जीता है। राज्य में खेती-किसानी से लेकर उद्योग-व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में समृद्धि और खुशहाली आई है। छत्तीसगढ़ ने एक मॉडल राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों और किसानों में 01 लाख 75 हजार करोड़ रूपए सीधे उनके खातों में अंतरण किए गए हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उछाल और बाजार व्यवसाय में रौनक बनी रही हैं। कोरोनाकाल के महामारी में भी यहां मंदी की स्थिति नहीं देखनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा शुरू से यह प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ़ कि संस्कृति और परंपरा को संरक्षण और प्रोत्साहन मिले। सभी वर्ग और जाति के लोगों कि अपनी-अपनी मान्यता और परंपराएं है। सबको सम्मान मिले और सबका संरक्षण हो यही प्रयास हमनें किया है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों ने छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा पूर्व में चिटफंड कंपनियों में निवेश किए गए राशियों को वापस दिलाने के लिए भी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार ने चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले प्रदेश के लोगों के लगभग 40 करोड़ रूपए की राशि वापस दिलाने का काम किया है। चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए निवेशकों को राशि लौटाने का काम निरंतर जारी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सनातन धर्म के के संबंध में पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो प्राचीन है, जो अक्षुण्ण हो और जो सत्य है, वही सनातन है। प्राचीनकाल से ही सनातन संस्कृति चली आ रही है और आगे भी चलते रहेगी। उन्होंने कहा कि धर्म को विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि बैर को बैर से, हिंसा को हिंसा से और क्रोध को क्रोध से खत्म नहीं किया जा सकता। बैर को अबैर से और हिंसा को अहिंसा से समाप्त किया जा सकता है। हमारी संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की संस्कृति है। इसमें बैर और हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *