BCCI वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के 14 हजार टिकट और रिलीज करने जा रहा है। फैंस यह टिकट्स आज दोपहर 12 बजे से वर्ल्ड कप की अधिकृत वेबसाइट में जाकर खरीद सकते हैं। बोर्ड ने शनिवार रात ने बताया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को होने जा रहे इस मुकाबले के और टिकट रिलीज किए जाएंगे।आज दोपहर 12:00 बजे से बिक्री शुरू होगी, क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकेंगे










