टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली कप्तानी छोड़ देंगे। इस बात का ऐलान विराट पहले कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि रोहित शर्मा को टी20 के साथ-साथ वनडे टीम की भी कप्तानी दी जाएगी। चयन समिति अगले सप्ताह इस पर फैसला लेगी। इस दौरान भारतीय चयन समिति न सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम का चयन करेगी, बल्कि इस दौरान रोहित को वनडे और टी20 की कप्तानी की सौंपे जाने की संभावना है।
गौर हो कि विराट कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। संभावना है कि वनडे टीम की कप्तानी भी उनके हाथों से लेकर रोहित को सौंपी जाएगी। बोर्ड के वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि टी20 और वनडे के लिए अलग-अलग कप्तान होने से काम नहीं चलेगा।
कोहली ने टी20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि अभी भारतीय टीम के वनडे कप्तान हैं, मगर यूएई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को चिंता में डाल दिया है। 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। बीसीसीआई का मानना है कि दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानों का कोई मतलब नहीं है और टी20 और वनडे फॉर्मेट में एक ही कप्तान के पक्ष में हैं।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि 3 फॉर्मेट में 3 कप्तान होने से काफी उलझन हो जाएगी। हम चाहते हैं कि आइडिया और डायरेक्शन बहुत सहज तरीके से आगे जाए। हमें लगता है कि भारतीय टीम का वनडे और टी20 में एक ही कप्तान होना चाहिए और मौजूदा योजना में रोहित शर्मा एक अच्छा विकल्प हैं। चयनकर्ता अगली मीटिंग में इस पर आखिरी फैसला लेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इसी महीने से 3 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 मैच 17 नवंबर को जयपुर में होगा। इसके बाद 19 नवंबर को रांची में दूसरा टी20 और फिर 21 नवंबर को कोलकाता में तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। 25 से 29 नवंबर को कानपुर में पहला टेस्ट और 3 से 7 दिसंबर को मुंबई में दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...