छत्तीसगढ़ भाजपा ने भूपेश सरकार के विरुद्ध डिजिटल अटैक के लिए राजनीति के पैड पर भू-पे’ QR कोड लांच किया है। इस एप में भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों को समाहित किया गया है। भाजपा ने इस एप को लांच कर साफ कर दिया है कि इस बार छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव जमीन के अलावा डिजिटल प्लेटफार्म पर भी लडा जाएगा। चुनाव के मैदान में डिजिटल अटैक के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वार रूम भी बनाया गया है। इसमें इंटरनेट मीडिया की माहिर टीम रणनीति को अमलीजामा पहना रही है।
चुनाव में प्रचार और प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में चुनाव प्रचार भी डिजिटल हो गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर सिमटी बीजेपी सत्ता वापसी के लिए फूल प्रूफ प्लानिंग पर काम कर रही है। चुनावी समर में भाजपा के आईटी और सोशल मीडिया सेल ने भू- पे एप तैयार किया है। इस एप को आज केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लॉन्च किया। बीजेपी का दावा है कि इसके जरिए लोग जैसे ही QR कोड स्कैन करेंगे, वैसे ही भूपेश सरकार के कारनामे दिखाई देंगे। भू-पे एप में भाजपा ने कोल, शराब, गौठान, PDS, पीएससी जैसे कई घोटाले को शामिल किया है। साथ ही एप में भ्रष्टाचार से जुड़े कई वीडियो भी दिखाई देंगे।
BJP के भू – पे एप लॉन्च किए जाने पर CM भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति अडाणी को सौंपने का काम तो केंद्र ने किया। हमने तो छत्तीसगढ़ में उन्हें रोकने का काम किया है।छत्तीसगढ़ की खदानों पर अडाणी की गिद्ध दृष्टि थी। हमने उसे देने से रोकने का काम किया है। अनुराग ठाकुर में हिम्मत है तो अडाणी को कितना लुटाए ये भी बताएं।
भू पे एप के जरिए भाजपा कांग्रेस सरकार को घेरने में कितनी कामयाब हो पाती है,ये तो आने वाला वक्त बताएगा, मगर भाजपा चुनाव में जीत के लिए पूरा दमखम लगा रही है। अब देखना होगा बीजेपी के नए प्रयोगों से सत्ता की राह कितनी आसान हो पाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...