मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही प्रदेश की राजनीति में चिरपरिचित प्रतिद्वंदी भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारो के नामों का एलान कर चुनावी बिगुल बजा दिया है। मगर, उम्मीदवारो के नाम सामने आने के बाद दोनों ही दलों के कुछ दिग्गज सार्वजनिक रूप से कह रहे कि चुनाव लडने का मन नहीं है, वह तो प्रचार करना चाहते है। माना जाता है कि ये दिग्गज अब उम्रदराज हो गए हैं, लेकिन उनकी पार्टी को युवा और जिताऊ चेहरा नही मिल रहे हैं।
कैलाश विजयवर्गीय की गिनती भाजपा के सीनियर नेताओं में होती है। उनका कहना है कि मैं सच कह रहा हूं, मैं गणेश जी की तरफ हाथ करके कह रहा हूं, पार्टी ने टिकट जरूर दे दिया मुझे पर अंदर से खुश नहीं हूं। मेरी लड़ने की इच्छा ही नहीं है, अपने को तो जाना है भाषण देने. अब बड़े नेता हो गए हैं, तो हाथ जोड़ कर कहां जाएंगे. भाषण देना और निकल जाना, भाषण देना और निकल जाना…ये सोचा था हमने तो…। टिकट मिलने से परेशान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी लग रहे हैं। उन्हें बीजेपी ने नरसिंहपुर सीट से मैदान में उतारा है। इसलिए जब पहला रिएक्शन दिया तो अनमने मन से दिया…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। पचौरी दो बार भोजपुर से विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं। अब पार्टी फिर से उनको उतारने पर विचार कर रही है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भी झाबुआ से चुनाव मैदान में उतरेंगे। झाबुआ और रतलाम के सांसद रहे कांतिलाल भूरिया अपने बेटे विक्रांत भूरिया के लिए खुद चुनाव लड़ने से मना करते आ रहे थे। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने भी विधानसभा का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। दो बार जबलपुर से लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके तन्खा को दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के अंदर ही उनको नरसिंहपुर से भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के सामने मैदान में उतारने को लेकर चर्चा है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने 2003 के बाद से कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।
भाजपा और कांग्रेस के कुछ दिग्गजों का सार्वजनिक रूप से चुनाव लडने से इनकार बताता है कि दोनों ही दलों के पास युवा और जिताऊ चेहरा नहीं हैं। दोनों को ही पुराने और दिग्गजों नेता पर भरोसा करना मजबूरी है। अब देखना है कि ये दिग्गज अनमने ढग से चुनाव लडकर दल के लिए कितना फ़ायदा पहुचा पाते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...