रायपुर । रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी लगातार कई समाज के लाेगों के बीच जाकर उनके साथ बैठकें कर रहे हैं। शुक्रवार को कई समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। राजेश मूणत ने बताया, लोगों से मुलाकात में अधिकतर लोग कांग्रेस के कार्यकाल में अवरुद्ध पड़े विकास कार्यों से निराश हैं। श्री मूणत ने कहा, कांग्रेस की सरकार ने राजधानी रायपुर को पूरी तरह के खोदापुर बना दिया है। भाजपा की सरकार बनने पर सड़कों को वापस पहले जैसा बनाने का काम भाजपा करेगी। श्री मूणत ने बताया, जनता उनके समक्ष रायपुर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अपनी व्यथा व्यक्त कर रही है। श्री मूणत ने बताया कि वह हमेशा ही जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते आए हैं। श्री मूणत हीरापुर क्षेत्र में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान ठप पड़े कार्यों के लिए नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने की बात कही। श्री मूणत ने कहा, मुस्लिम समाज समेत कई समाजों के लोग कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सभी समाज के लोगों से चर्चा करके उनकी भावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। श्री मूणत ने कहा, भाजपा सबके साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करती है, हम किसी भी वर्ग को निराश नहीं होने देंगे।
पीएम आवास से वंचितों को देंगे भाजपा की सरकार बनते ही मकान
भाजपा के प्रवक्ता और रायपुर पश्चिम के प्रत्याशी राजेश मूणत ने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेशभर के पीएम आवास से वंचितों को हमारी सरकार आवास देगी। कांग्रेस सरकार ने गरीबों के मकान छीनने का काम किया है। उन्होंने शनिवार को अयप्पा मंदिर में दर्शन कर भगवान अयप्पा से विजय का आशीर्वाद मांगा। श्री मूणत ने अपने निवास पर ब्राम्हण समाज के लोगों से भेंट की। उसके बाद सीए प्रोफेशनल ग्रुप के साथ बैठक लेने के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड पार्षद कार्यालय में बैठक की। श्री मूणत ने ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले नागरिकों का अभिवादन करते हुए कहा, कोई भी जनप्रतिनिधि और सरकार सर्वसमाज की भावनाओं को साथ लेकर ही राष्ट्र विकास की दिशा में कार्य कर सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...