नई दिल्ली -दीवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेनें 327 फेरे लगाएंगी। दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, जोगबनी, सहरसा, जयनगर, कटिहार दरभंगा, गोरखपुर, रक्सौल, वाराणसी, गया और वैष्णो देवी कटरा से जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। दीपावली, छठ पूजा को ध्यान में रख रेलवे ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। यात्रियों की तादाद को देखते हुए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही सुरक्षित सफर के लिए भीड़ प्रबंधन, नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली मेन और आनंद विहार टर्मिनल में भीड़भाड़ के दौरान पार्सल बुकिंग और पार्सल आवाजाही बंद करने, अतिरिक्त टिकट काउंटर और स्टेशन परिसर के बाहर वेटिंग एरिया बनाने का फैसला लिया गया है। स्टेशनों पर स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर तैनात रहेंगे, साथ ही रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों, टीटीई की तैनाती होगी। इतना ही नहीं जमीनी स्थिति के आधार पर स्टेशन निदेशकों की सलाह पर अघोषित विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। स्टेशन पर भीड़ बढ़ते ही स्पेशल ट्रेन चला दी जाएगी। स्टेशनों पर विशेषकर जनता खाना का प्रबंध रहेगा। भोजन और नाश्ते की सुविधा यात्रियों के लिए रहेगी। स्टेशन पर पंडाल लगाया जाएगा जिसमें यात्रियों को कई सुविधा दी जाएगी। अनारक्षित कोचों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों की देखरेख में स्टेशनों पर कोच में एंट्री के लिए कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। स्टेशनों पर मे आई हेल्प यू बूथ लगेगा। यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों और टीटीई की तैनाती बड़ी संख्या में की जाएगी। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल बनेगा। सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा इसे संचालित किया जाएगा। व्यस्ततम अवधि के दौरान अधिकारियों को नई दिल्ली, दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल स्टेशनों पर स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में तैनाती की जाएगी।
नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल में यात्री होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाएगा। पंडाल लगाकर यात्रियों को भीड़ बढ़ने पर रखा जाएगा। इस तरह से प्लेटफार्मों पर भीड़ को कम किया जाएगा और जिस समय जिस दिशा में जाने वाली ट्रेन होगी उसी यात्री को प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति होगी। पंडाल में रौशनी की व्यवस्था, पंखे, पानी के बूथ, पोर्टेबल टॉयलेट ब्लॉक, डीटीएच के साथ टीवी स्क्रीन, फूड स्टॉल, आईआरसीटीसी, ट्रेन सूचना डिस्प्ले किया जाएगा।
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...