Google Analytics Meta Pixel अदाणी कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त 100 प्रशिक्षुओं के खिले चेहरे, मिला प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र, - Ekhabri.com

अदाणी कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त 100 प्रशिक्षुओं के खिले चेहरे, मिला प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र,

 

  • सहायक इलेक्ट्रीशियन तथा सिलाई मशीन ऑपरेटर ट्रेड में अब करेंगे पुणे और तिरुपुर की कंपनी में काम  

 

अंबिकापुर; 24 नवंबर, 2023: जिले के उदयपुर प्रखण्ड के साल्ही ग्राम में स्थित अदाणी कौशल विकास केंद्र में बुधवार को प्रमाणपत्र और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के सामाजिक सरोकारों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत परसा के सरपंच श्री झल्लू राम, अदाणी इन्टरप्राइजेज सरगुजा के क्लस्टर एचआर हेड श्री राम द्विवेदी, भू विभाग से श्री राजेश साव सहित अदाणी फाउंडेशन से श्री सौरभ सिंह तथा उनकी टीम उपस्थित थी। खनन गतिविधियों से सीधे प्रभावित ग्राम परसा, गुमगा, साल्ही, तारा और जनार्दनपुर गांवों के निवासी युवाओं ने प्रशिक्षण वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए सहायक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 100 तथा सिलाई मशीन ऑपरेटर ट्रेड के 75 सहित कुल 175 युवाओं ने प्रवेश लिया था। दोनों ट्रेडों में कुल 100 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण किया था, जिन्हें 22 नवंबर 2023 को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके अलावा इनमें से 17 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

 

IMG 20231124 WA0000

गौरतलब है कि सरगुजा जिले में आरआरवीयूएनएल को तीन कोल ब्लॉक आवंटित की गई थी, जिनमें से सिर्फ एक ही ब्लॉक में कोयला उत्खनन का कार्य चल रहा था। किन्तु गत दो माह से अब इस ब्लॉक में भी उत्खनन का कार्य जमीन की अनुपलब्धता के कारण बंद हो चुका है। इसके बावजूद भी आरआरवीयूएनएल द्वारा क्षेत्र में रोजगार के साथ साथ विकास के कई कार्यों का संचालन किया जा रहा है। आरआरवीयूएनएल का यह कदम सीधे तौर पर स्थानीय युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए मूल्यवान अवसर देने के साथ ही सशक्त भी बना रहा है।

Read Also  रायगढ़ में रतिराम को मिला नया घर, सपने हुए पूरे

 

अदाणी कौशल विकास केंद्र द्वारा अपने कैंपस प्लेसमेंट योजना के तहत महाराष्ट्र के मेसर्स एडविक हाई-टेक प्राइवेट लिमिटेड, पुणे द्वारा 17 प्रशिक्षुओं को सहायक इलेक्ट्रीशियन के पद हेतु नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिन्हें शुरुआती तौर पर रुपए 14,450/- प्रति माह का वेतन के साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रस्ताव पर अब तक पाँच उम्मीदवारों ने अपनी सहमति जतायी है। वहीं तमिलनाडु की मेसर्स नाइट गैलरी, तिरुपुर कंपनी में सिलाई मशीन ऑपरेटर के पद के लिए 30 प्रशिक्षुओं की कॉउसलिंग की जा रही है। इस कंपनी द्वारा कर्मचारियों को शुरुआत में रुपए 11,750/- प्रतिमाह का वेतन तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है।

 

आरआरवीयूएनएल द्वारा खदान संचालन में अपनी उत्कृष्टता साबित करने के साथ-साथ अपने परियोजना प्रभावित ग्रामों में सामाजिक सरोकारों के तहत गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार तथा अधोसंरचना विकास के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। वहीं क्षेत्र के आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु भी प्रयासरत है, जिनमें शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी बच्चों के लिए संचालित सीबीएससी बोर्ड की निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम स्कूल शामिल है। इसके साथ-साथ पास के कई सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्ट उत्थान के तहत पढ़ाई में डिजिटल तकनीक के उपयोग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि तथा उसके गहन अध्ययन में उत्सुकता का संचालन हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *