Google Analytics Meta Pixel PM मोदी भी लोगों की तरह करते हैं बचत, जानिए Bank Balance व संपत्तियों का ब्योरा - Ekhabri.com

PM मोदी भी लोगों की तरह करते हैं बचत, जानिए Bank Balance व संपत्तियों का ब्योरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आम भारतीयों की तरह अपना पैसा बैंक में संभालकर रखते हैं। वह अपनी कमाई का एक हिस्‍सा टर्म डिपॉजिट्स और सेविंग्‍स अकाउंट्स में जमा करते हैं। प्रधानमंत्री ने 12 अक्‍टूबर को अपनी संपत्तियों का ब्‍योरा देश के सामने रखा है। इसके मुताबिक 30 जून तक,  प्रधानमंत्री मोदी के पास कुल 1,75,63,618 की चल संपत्ति थी। उनके पास 30 जून को 31,450 नकद मौजूद था। पिछले साल के मुकाबले उनकी चल संपत्ति 26.26% बढ़ी है। इसके पीछे उनके वेतन से हुई बचत और फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट से मिले ब्‍याज का दोबारा निवेश मुख्‍य कारण है। हालांकि उनकी अचल संपत्तियों में खास बदलाव नहीं हुआ है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार,  प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर गांधीनगर में एक मकान है, जिसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपये है। इस परिवार का मालिकाना हक मोदी और उनके परिवार को है। मोदी पर किसी तरह की कोई देनदारी नहीं है, न ही वह कोई कार रखते हैं। उनके पास सोने की चार अगूंठियां हैं।

मोदी के बचत खाते में 30 जून को 3.38 लाख रुपये थे। उन्‍होंने स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की गांधीनगर शाखा में फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट करा रखा है। पिछले साल इसकी वैल्‍यू 1,27,81,574 रुपये थी जो 30 जून 2020 तक बढ़कर 1,60,28,039 हो चुकी है। मोदी ने टैक्‍स बचाने वाली जगहों पर पैसा लगा रखा है। उनकी इनेवस्‍टमेंट्स लाइफ इंश्‍योरेंस के अलावा नैशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट्स (NSCs) और इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड्स में हैं। उन्‍होंने NSCs में ज्‍यादा पैसा लगाया है और उनका बीमा प्रीमियम भी कम हो गया है। मोदी के पास 8,43,124 के NSCs हैं और बीमा का प्रीमियम 1,50,957 रुपये जाता है। जनवरी 2012 में उन्‍होंने 20 हजार रुपये का इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड खरीदा था जो अबतक मैच्‍योर नहीं हुआ है।

Read Also  हॉस्टल में घुसकर पुलिसवालों ने लड़कियों के कपड़े उतरवाकर करवाया डांस

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव की खातिर दायर हलफनामे में मोदी ने कुल 1.41 करोड़ की चल संपत्ति दिखलाई थी। तब बैंक में उनके 1.27 करोड़ रुपये जमा थे। केंद्रीय मंत्रियों के अपनी संपत्तियों का ब्‍योरा देने की व्‍यवस्‍था 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में शुरू हुई थी। सांसदों को भी अपने परिवार की आय का ब्‍योरा हर साल देना होता है। लोकपाल और लोकायुक्‍त ऐक्‍ट, 2013 के बाद से सभी सरकारी नौकरों को उनकी सालाना आय की जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अधिकतर सीनियर मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्‍योरा दे दिया है। हालांकि रामदास अठावले,  बाबुल सुप्रियो समेत कुछ जूनियर मंत्रियों ने अभी यह डीटेल्‍स सार्वजनिक नहीं की हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *