Google Analytics Meta Pixel नवरात्री में उपवास से पहले और बाद में खाएं ये चीज़े - Ekhabri.com

नवरात्री में उपवास से पहले और बाद में खाएं ये चीज़े

नवरात्री में देवी की आराधना के साथ साथ लोग व्रत भी करते हैं। कुछ फलहारी करते है और कुछ निर्जला। लेकिन आवश्यक है कि व्रत रहने के पहले और बाद में हेल्दी डाइट ले कर आप आने आप को स्वास्थ्य रख सकते हैं। हम आपको देते है कुछ आसान सी डाइट प्लान जिसे अपना कर आप व्रत के दौरान अपने आप को चुस्त महसूस करेंगे।

अधिक समय तक पानी नही पीने और और अनाज नही खाने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है, ब्लड-प्रेशर लो हो सकता है या डिहाइड्रेशन के कारण थकान और चक्कर भी आ सकती है।

डाइटीशियन हिमानी बाजपाई के अनुसार व्रत रखने के पहले आप अपनी डायट में इन चीजों को शामिल करें ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे।

• उपवास के पहले बादाम और अखरोट खायें जिससे कि आपके शरीर का इम्युनिटी लेवल बना रहें।

. जीरा पानी को पीना न भूलें क्योंकि ये एसिडिटी के समस्या से बचाता है। सिर्फ उपवास के समय नहीं बल्कि नियमित रूप से लेने की भी आदत डालनी चाहिए। इसको बनाने के लिए एक गिलास पानी में जीरा पाउडर डालकर पाँच मिनट तक उबालकर जीरा पानी बना लें।

• फलों में खरबूज और तरबूज खायें क्योंकि इससे शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

• आंवले का मुरब्बा खाने से खाली पेट रहने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है और थकान महसूस नहीं होता है।

• अपनी डायट में कीवी को भी शामिल कर सकते हैं जो आपके शरीर के प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है लेकिन डाइबीटिक रोगी इसका सेवन न करें।

Read Also  देश में कोरोना के मिले वैरिएंट के खिलाफ भी वैक्सीन की दो डोज कारगर

• आप खाने के बाद दही भी खा सकते हैं जिससे पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होगी। पाचन भी ठीक रहेगा।

• गुड़ में आयरन होता है जो आपको दिन भर काम करने के लिए एनर्जी से भरपूर रखने की क्षमता रखता है।

• व्रत के दौरान या व्रत के पहले नारियल पानी पीने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

वैसे तो डाइबीटिक लोगों को व्रत करने से बचना चाहिए लेकिन अगर व्रत करना ही है अपने डायट का सिलेक्शन बहुत ध्यान से करना ज़रूरी होता है।

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अपनी डायट का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है, वो इनका ख़्याल रखें-

• डाइबीटिक मरीज़ अपने डायट में आलमंड और वालनट तो ले ही सकते हैं।

• दूधी या लौकी का सब्जी बनाकर खा सकते हैं क्योंकि ये आपके शरीर में जल की मात्रा को कम होने नहीं देता है। साथ ही पेट को शांत रखता है।

• छांस और दही भी खा सकते हैं।

ये तो उपवास के पहले डायट की बात हुई लेकिन सवाल यह है कि क्या उपवास के अगले दिन भी एकदम सब कुछ खाना शुरू करना सेहत के नजर से ठीक होता है? जवाब़ है, नहीं। क्योंकि उपवास के बाद सब कुछ खाना शुरू कर देने से पेट की समस्या हो सकती है। इसलिए उपवास के अगले दिन खट्टे फल न खायें इससे एसिडिटी होने की पूरी संभावना होती है।

• खाने की शुरूआत एक बाउल पपीता या फल खाकर करनी चाहिए। डाइबीटीज़ के रोगी भी इस फल का सेवन कर सकते हैं।

Read Also  पुजारी के बयान से मचा बवाल, विरोध में थाने पहुंचे लोग

• फल खाने के एक घंटा बाद ऐसा भोजन करें जो आसानी से हजम हो जाये, जैसे दलिया या राजगीरे की रोटी आदि।

• अक्सर लोग उपवास के बाद साबुदाना की खिचड़ी खाते है लेकिन यह डाइबीटिक मरीज़ों के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसमे ग्लिसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

दंतेवाड़ा में इतिहास रचने की तैयारी: सचिन तेंदुलकर के दौरे से बदलेगा खेल और विकास का चेहरा

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ छिंदनार गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह दौरा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *