राजस्थान के गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के बरसत गांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ग्राहकों को बैंक में लेन-देन के साथ कपड़ों की खरीदारी की सुविधा है। यह दुकान मकान मालिक ने बैंक के भीतर दुकान खोल दी है। यह दुकान पिछले डेढ़ साल से चल रही है। इससे बैंक की सुरक्षा भी दांव पर लगी है। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है तो चार मुख्य प्रबंधक मौका मुआयना भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक बैंक की इमारत को सुरक्षा के दायरे में नहीं लाया जा सका है। इधर मकान मालिक का कहना है कि अगर बैंक किराया बढ़ा दे तो बीच में दीवार उठवा दूंगा।
आश्चर्य की बात यह कि बैंक की शाखा में स्ट्रांग रूम के सामने कपड़े की खरीदारी भी होती है, क्योंकि शाखा के पिछले हिस्से में स्ट्रांग रूम के सामने मकान मालिक ने दुकान खोल रखी है। इससे बैंक की सुरक्षा को भी खतरा है। इधर, शाखा प्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि मकान मालिक ने अतिक्रमण कर बैंक में दुकान खोल ली है, जिससे बैंक की सुरक्षा को खतरा है। सबसे अहम बात यह कि जिले के चार मुख्य प्रबंधक भी शाखा का निरीक्षण कर चुके हैं, जिन्होंने बैंक की सुरक्षा को खतरा माना है। वहीं बैंक कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक को शाखा परिसर में दुकान खुलने के वीडियो भी भेजे हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शाखा प्रबंधक मनोज वर्मा का कहना है कि मकान मालिक ने अतिक्रमण कर स्ट्रांग रूम की तरफ दरवाजा खोल लिया है, जिससे बैंक की सुरक्षा पर भी खतरा है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखते हुए वीडियो भी भेज दिया है।
इस संबंध में एसबीआइ के रीजनल मैनेजर संजय पागे ने बताया कि एसबीआइ की बरसत शाखा में स्ट्रांग रूम के पास कपड़े की दुकान संचालित होने का मामला संज्ञान में आया है। दुकान को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाएगा, क्योंकि, इससे बैंक की सुरक्षा को खतरा है।
जब मकान मालिक परवेज रसूल से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मेरे मकान में 17 वर्ष से एसबीआइ की शाखा संचालित है। कपड़े की दुकान बैंक परिसर में है, जहां कपड़े के बंडल भी बैंक के भीतर रहते हैं। डेढ़ वर्ष से कपड़े की दुकान चला रहा हूं। यदि बैंक प्रशासन किराया बढ़ा दे तो मैं दीवार उठवा दूंगा।
वहीं एसपी गुना ने राजेश कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल उक्त मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, लेकिन शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी। जबकि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि बैंक की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है। यह मामला संज्ञान में आया है। मैं तत्काल एसडीएम को निर्देशित करता हूं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...