Google Analytics Meta Pixel कर्ज से परेशान किसान, अंग बेचने की जानकारी लेने पहुंचा अस्पताल - Ekhabri.com

कर्ज से परेशान किसान, अंग बेचने की जानकारी लेने पहुंचा अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बैंक के कर्ज से परेशान एक किसान कर्ज अदा न पाने के कारण परेशान हो गया। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अंग बेचने की जानकारी लेने पहुंचा। किसान के आने मंशा पता चलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सनसनी फैल गई।

 

 

CHC में किसान ने लोगों को बताया कि उसकी जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर रखा है। बची जमीन पर लगाई फसल को आवारा पशुओं ने बर्बाद कर दिया। पूरा मामला पूरनपुर तहसील क्षेत्र का है। गांव कुरैया खुर्द निवासी अजीत सिंह अपने दो बच्चों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर जा पहुंचा। वहां मौजूद डाक्टर और अन्य लोगों से अंग बेचने की जानकारी मांगी। अस्पताल में खड़े लोगों ने जब अंग बेचने का कारण पूछा तो उसने बताया कि 2004 में उसके पिता पृथ्वी सिंह ने पशुपालन के लिए भूमि विकास बैंक से ऋण लिया था। पिता की मृत्यु के बाद बची जमीन पर उसने गेहूं लगाया तो आवारा पशुओं ने गेहूं की फसल को उजाड़ दिया। इसके बाद बैंक के फील्ड अफसर व अन्य लोग कई बार घर पर आकर पैसा वापस करने के लिए उसकी बेइज्जती कर चुके हैं। किसान ने कहा कि वह काफी तनाव में रहता है और बैंक का पैसा जमा कर पाने के लिए उसके पास कोई व्यवस्था नहीं है, इसीलिए वह अपने अंग बचने के लिए बच्चों के साथ भटक रहा है। वह अपने अंग बेचकर बैंक के कर्मचारियों से पीछा छुड़ाना चाहता है।

 

 

किसान ने बताया कि जमीन पर किए गए कब्जे को लेकर उसने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भूमि विकास बैंक पूरनपुर के शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक द्वारा किसानों के परिवारों से अदायगी को लेकर स्कीम चल रही है। जिसमें 100 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक ब्याज में छूट है। 31 दिसंबर तक ये स्कीम रहेगी। बाकी बैंक कर्मियों की ओर से किसी पर अनावश्यक दबाव डालने का कोई औचित्य ही नहीं। स्टाफ से पूरे मामले की जानकारी जुटाई है। इस तरह के आरोप निराधार हैं। कोई समस्या थी तो पहले बैंक में शिकायत करनी चाहिए थी। प्राथमिकता पर दिखवाया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *