कोरोना की दूसरी लहर से देश की अर्थव्यवस्था औंधे मुंह गिर पडी है। इसके कारण GDP में 7.3 फीसद गिरावट आई है। देश में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के कारण अप्रैल 2021 में कोर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 56.1 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई है।
सरकार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि अप्रैल 2021 में कोर उत्पादन में वृद्धि इससे पिछले वर्ष अप्रैल में औद्योगिक गतिविधियां लगभग बंद होने के कारण हुई है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा पेश कर दिया है। जीडीपी ग्रोथ पर कोरोना महामारी साफ असर दिख रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट -7.3% फीसदी रही जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई। पिछले साल (2019-20) में जीडीपी 4 फीसदी रही थी जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई। वहीं खुद केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जीडीपी में 8 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था लेकिन उस अनुमान से .70 बेहतर आए हैं जीडीपी के आंकड़े।
पिछले साल अप्रैल में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा हुआ था। मार्च 2021 में कोर उत्पादन का सूचकांक 15.8 प्रतिशत रहा था। कोर उत्पादन सूचकांक में विनिर्माण उद्योग और बुनियादी उद्योगों से जुड़े आठ उद्योगों का उत्पादन शामिल किया जाता है। ये उद्योग कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली हैं। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2021 में कोयले का उत्पादन 9.5 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस का उत्पादन 25 प्रतिशत, रिफाइनरी का उत्पादन 30.9 प्रतिशत, उर्वरक का उत्पादन 1.7 प्रतिशत, इस्पात का उत्पादन 400 प्रतिशत, सीमेंट का उत्पादन 548.8 प्रतिशत और बिजली का उत्पादन 38.7 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल 2021 में कच्चे तेल का उत्पादन 2.1 प्रतिशत गिरावट में दर्ज किया गया है ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...