Google Analytics Meta Pixel क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड से इस शख्स ने कमा लिए 2 करोड़, जानिए इनकी तरकीब - Ekhabri.com

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड से इस शख्स ने कमा लिए 2 करोड़, जानिए इनकी तरकीब

क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को बैंक अक्‍सर रिवॉर्ड पॉइंट देते हैं। इसका मकसद क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना है। इस रिवॉर्ड्स प्वाइंट से आमतौर पर लोग कुछ हजार ही कमा पाते हैं, लेकिन अमेरिका के एक शख्स ने क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड्स के जरिए 2 करोड़ 17 लाख रुपये कमा लिए।

कोस्टाटीन अनीकेव ने अपने क्रेडिट कार्ड से बड़ी संख्या में गिफ्ट कार्ड खरीदने शुरू किए। क्रेडिट कार्ड के प्रतिदिन की लिमिट के हिसाब से अनीकेव पहले गिफ्ट कार्ड खरीदते और फिर उसे कैश करा लेते। इस पैसे को वापस अपने बैंक अकाउंट में जमा कर देते और फिर क्रेडिट कार्ड का बिल चुका देते। इस दौरान जो रिवार्ड्स मिलते, वह उनकी कमाई हो जाती। इस तरह वे अपने कार्ड से मनी ऑर्डर की खरीदारी भी किया करते थे।

अनीकेव के पास जो American Express क्रेडिट कार्ड्स थे,  उन कार्ड्स के जरिए ग्रॉसरी स्टोर या फिर फार्मेसी में खरीदारी करने पर 5 फीसदी अनलिमिटेड रिवार्ड्स मिलते थे। इस वजह से अनीकेव ग्रॉसरी स्टोर में जाते थे और वहां प्रीपेड वीजा गिफ्ट कार्ड्स खरीदते थे। ग्रॉसरी स्टोर में गिफ्ट कार्ड्स की खरीदारी के लिए प्रतिदिन के हिसाब से लिमिट होती थी। इसलिए अनीकेव अक्सर ग्रॉसरी स्टोर में जाया करते थे। अनीकेव खासकर उन गिफ्ट कार्ड्स या मनी ऑर्डर की खरीदारी करते थे जिस पर प्रोसेसिंग फीस कम होती थी।

500 डॉलर के गिफ्ट कार्ड की खरीदारी पर उन्हें 5 फीसदी के हिसाब से 25 डॉलर रिवार्ड मिलते। गिफ्ट कार्ड की फीस और उसे कैश में बदलने के लिए उन्हें 6 डॉलर खर्च करने पड़ते थे। इस हिसाब से उन्हें 19 डॉलर का मुनाफा होता था। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे करते-करते अनीकेव ने तीन लाख डॉलर की कमाई कर डाली। लेकिन इसी दौरान अमेरिका के टैक्स विभाग के सिस्टम ने अफसरों को अलर्ट कर दिया। इसके बाद आय से अधिक संपत्ति को लेकर आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी और उन्हें नोटिस भी भेज दिया।

Read Also  भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक हटी:सुप्रीम कोर्ट ने HC का आदेश पलटा

अनीकेव एक प्रायोगिक भौतिक विज्ञानी है। टैक्स विभाग ने जब उन्हें नोटिस भेजा और फिर मामला अदालत में पहुंचा तो अनीकेव ने अनोखे ढंग से खुद का बचाव किया। वे एक टब में गिफ्ट कार्ड्स भरकर कोर्ट पहुंचे थे। वहीं, सरकारी वकील ने अनीकेव के खिलाफ दलील दी कि यह बहुत अनैतिक और नियमों के खिलाफ जाकर सारा धन इकठ्ठा किया गया है।

जज ने अपने फैसले में कहा कि गिफ्ट कार्ड प्रॉपर्टी की तरह हैं और इसे खरीदने पर जो रिवार्ड्स मिलते हैं, उस पर टैक्स नहीं लगेगा। जज के मुताबिक, इस केस में रिवार्ड्स डिस्काउंट हुआ। लेकिन इसी तर्क से अगर गिफ्ट कार्ड को फिर से कैश में बदला जाए तो यह लाभ के लिए अपनी संपत्ति को फिर से बेचना हुआ। इस पर टैक्स लगेगा। जज ने अमेरिकी टैक्स विभाग को यह भी निर्देश दिया कि इसको लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए जाएं। फैसले के बाद टैक्स विभाग को फिर से यह बताना होगा कि अनीकेव पर कितना टैक्स बनता है। दोनों पक्ष के बीच अब तक मामले का निपटारा नहीं हुआ है।

य‍ह है रिवॉर्ड पॉइंट?
क्रेडिट कार्ड से हर खरीदारी पर ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट मिलता है। मसलन आपने किसी बैंक के Credit Card से किसी पेट्रोल पंप पर 1000 रुपये का ईंधन भरवाया है। अगर वह बैंक पेट्रोल-डीजल के हर 100 रुपये की खरीदारी पर आपको 4 रिवॉर्ड पॉइंट देता है तो इस खरीदारी में आपने Credit Card पर 40 रिवॉर्ड पॉइंट कमाए। आप छह महीने या साल भर की Credit Card की कुल खरीदारी के हिसाब से जमा रिवॉर्ड पॉइंट को इकट्ठा कर उसे भुना सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...