मथुरा वृंदावन नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित एक गेस्टहाउस में सुबह युवती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही संबंध में मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जिला सिवली से चार युवती और तीन युवक 23 दिसम्बर को वृंदावन दर्शनार्थ पहुंचे थे। सभी श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग स्थित शांति सदन गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। करीब आठ बजे 28 वर्षीय अनामिका राय नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो साथ आई किरण, तारिका और अंजू ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा धक्का मारकर खोला, तो अनामिका अचेतावस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। किसी अनहोनी की आशंका को देखते अनामिका के साथी तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्राथमिक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक उक्त युवक युवती चार दिनों से वृंदावन आए हुए थे और बुधवार को इनका वापसी का रिजर्वेशन था। इससे पहले ही यह घटना घटित हो गई। मृतका अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मध्य प्रदेश सरकार में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की बाहर से आई हुई युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के साथियों से पूछताछ की है और साथ ही युवती के पारिवारिकजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...