दुनिया के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश भारत में चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन और आश्वासन दिए जाते रहे हैं। अब इसका असर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में घोषित सभी को फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा कर डाला है।
अमेरिका की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप की शैली के साथ वादे भी अब भारत में होने वाले चुनाव की तरह किए जा रहे हैं। बिहार में भाजपा ने वादा किया कि अगर उनका गठबंधन सत्ता में आता है, तो कोरोना वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी। अब अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह ये अनिवार्य करेंगे कि हर अमेरिकी नागरिक को कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी।
बिडेन ने एक जनसभा में कोरोना से निपटने को लेकर कहा, ‘जब एक बार हमारे पास सुरक्षित व कारगर वैक्सीन आ जाएगी, तो ये हर किसी के लिए मुफ्त होगी। चाहें आपका बीमा हो या नहीं।’ अगर वह चुने जाते हैं तो उनका सारा फोकस अमेरिका को इस महामारी से निजात दिलाने पर होगा।
शुक्रवार को फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन की घोषणा कर दी जाएगी। अमेरिका में कोरोना से अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बाइडेन इस मुद्दे पर अपनी हर रैली में ट्रंप सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
अमेरिका के पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ‘कोरोना से जूझते हुए हमें आठ माह से ज्यादा हो गए हैं और अब तक राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के पास इससे निपटने का कोई प्लान नहीं है। वह हार मान चुके हैं।’ अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...