Google Analytics Meta Pixel IND VS AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला आज - Ekhabri.com

IND VS AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला आज

टीम इंडिय़ा का मुकाबला आज बेंगलोर में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है और अब विरोधी टीम का पूरी तरह से सफाया करने का मौका है। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला है। मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इसके लिए दोनों अपनी अपनी तैयारी में जुटी हैं। वैसे तो टीम इंडिय़ा पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है, लेकिन तीसरे मैच में भी रोहित शर्मा और टीम इंडिया कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहेंगे। जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 से पहले ये भारतीय टीम का आखिरी टी20 इंटरनेशलन मुकाबला है। आज के मैच में वैसे तो बनने को कई रिकॉर्ड बन सकते हैं, लेकिन 3 कीर्तिमान ऐसे हैं, जो आसानी से बनाए जा सकते हैं।
भारत के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल की बात सबसे पहले करते हैं। अक्षर पटेल अब तक टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 49 विकेट ले चुके हैं। उन्हें अपने 50 विकेट पूरे करने के लिए महज एक और विकेट की दरकार है। अगर वे एक और विकेट ले लेते हैं तो इस फॉर्मेट में 50 विकेट या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के नौवें गेंदबाज बन जाएंगे। वैसे अगर इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात की जाए तो ये रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है, जिन्होंने 96 विकेट अब तक चटकाए हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त से उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद अगर अफगानिस्तान की बात करें तो टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन के काफी करीब खड़े हैं। वे अब तक 1933 रन बना चुके हैं। अब वे इस मैच में 67 रन और बना लेते हैं तो 2000 रन बनाने वाले अफगानिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन केवल मोहम्मद शहजाद ने बनाए हैं, जिनके नाम 2048 रन दर्ज हैं। हालांकि 67 रन बनाना भारतीय आक्रमण के सामने मोहम्मद नबी के लिए आसान नहीं होने वाला। इसके बाद अगर तीसरे कीर्तिमान की बात करें तो मोहम्मद नबी अब तक इस फॉर्मेट में 98 छक्के लगा चुके हैं। वहीं नजीबुल्ला जादरान के नाम 95 सिक्स दर्ज हैं। नबी को अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए 2 और जादरान को पांच छक्के चाहिए होंगे। वैसे तो ये कोई रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन खिलाडिय़ों के लिए व्यक्तिगत माइलस्टोन के तौर पर तो इसे देखा ही जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *