Google Analytics Meta Pixel विभिन्न सेक्टरों की योजनाओं पर आधारित झांकियां: ग्रामोद्योग विभाग को पहला पुरस्कार - Ekhabri.com

विभिन्न सेक्टरों की योजनाओं पर आधारित झांकियां: ग्रामोद्योग विभाग को पहला पुरस्कार

 

रायपुर, 26 जनवरी 2024 | गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी योजनाओं की झांकियां प्रस्तुत कीं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श्रेष्ठ झांकियों को सम्मानित किया, जिसमें पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग विभाग को मिला। देखें: झांकियों की पूरी रिपोर्ट

IMG 20240126 WA0023

IMG 20240126 WA0025

पुलिस विभाग द्वारा प्रस्तुत झांकी में वर्ष 2023 में संशोधित नये कानून को प्रस्तुत कर नवीन कानून संबंधित जानकारी देकर आम जनता को उनके हितों अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जेल एवं सुधारात्मक सेवा विभाग की झांकी का थीम ‘‘छत्तीसगढ़ जेल बंदी पुनर्वास की ओर बढ़ते कदम‘‘ था। जिसके प्रथम भाग में जेल के अंदर कैदियों के सुधारात्मक सेवा में हिस्सा लेते और सजा काटने के बाद समाज में सकारात्मक सदस्य के रूप में वापस लौटते हुए दिखाया गया है। द्वितीय भाग में विवेकानंद की ध्यानात्मक प्रतिमा और अंतिम भाग में बंदियों द्वारा किए जा रहे मलखम्ब को प्रदर्शित किया गया। वहीं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने पीएम-जनमन की संकल्पना को प्रदर्शित करते हुए झांकी निकाली गई। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कृषक उन्नत योजना के अंतर्गत किसानों की उन्नति के लिए धान खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान की गारंटी, किसानों के प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी तथा गैस सिलेण्डर प्रदाय योजना अंतर्गत 500 रूपए में गरीब परिवार को रसोई गैस देने की गारंटी को प्रदर्शित किया गया।

IMG 20240126 WA0021

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा केन्द्र सरकार की मृदा स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों एवं कीटनाशी रसायनों का दक्षतापूर्ण छिड़काव सहित अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अपनी झांकी में मिशन शक्ति अंतर्गत दो उपयोजना सबल और सामर्थ्य को प्रदर्शित किया गया।

Read Also  देश का सबसे बड़ा म्यूजिकल फाउंटेन तोहफे में मिलेगा राजधानीवासियों को

IMG 20240126 WA0022

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति स्थलों आदि को प्रदर्शित करते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का संयुक्त झांकी प्रस्तुत किया गया, जो कि छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ पर आधारित है। श्रम विभाग द्वारा मोर चिन्हारी भवन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान‘‘, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पर आधारित झांकियां प्रस्तुत किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा झांकी के अग्र भाग में सहकारी वृ़क्ष के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सहकरिता से समृद्धि लाने हेतु किए जा रहे प्रयास, झांकी के मध्य भाग में भारत सरकार द्वारा सहकारी समितियों को पेशेवर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई 45 योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम के राम्हेपुर में स्थापित भोरमदेव शक्कर कारखाना में गन्ना आधारित एवं कोण्डागांव जिले के कोकोडी में मक्का आधारित एथेनॉल संयंत्र के साथ-साथ बहुतायत में कार्यरत बुनकर, मत्स्य एवं वनोपज सहकारिता की फोटो प्रदर्शित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग की झांकी में नयी शिक्षा नीति 2020, अत्याधुनिक कम्प्यूटर प्रयोगशाला अटल टिकरिंग लैब को प्रदर्शित किया गया। समाज कल्याण विभाग की झांकी में दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याणार्थ योजनाओं को दर्शाया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तेंदूपत्ता संग्रहण और उनसे संबंधित गतिविधियां, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत संग्रहित की जाने वाली वनोपज प्रजातियों, शहद प्रसंस्करण मॉडल, संजीवनी विक्रय केन्द्र को प्रदर्शित किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन का प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्यक्रम, डायलिसिस सेंटर, लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, क्रिकेट स्टेडियम (परसदा), फ्लाई ओवर, अरपा नदी में 4 लेन सड़क का निर्माण हाल इत्यादि का झांकियों में प्रदर्शन किया गया।

Read Also  बस्तर के एनर्जी पार्क का हो रहा है कायाकल्प

IMG 20240126 WA0026

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

यूथ फेस्ट 2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दी प्रेरणा

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित यूथ फेस्ट-2026 युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के जज्बे का केंद्र बनकर उभरा। इस दौरान आयोजित प्रेरक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को फिट रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और परिवार...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *