छुट्टियों में हिल स्टेशनों (Hill Station) पर काफी भीड़ देखने को मिलती है, क्योंकि जमीन पर रहने वालों को पहाड़ अक्सर अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मगर जरा विचार करें कि किसी खूबसूरत पहाड़ी गांव में रहने के लिए आपको वहां का प्रशासन रुपए दे तो आप इसका क्या जवाब देंगे। हो सकता है- आप तैयार हो जाएं। ऐसा ही मौका इटली (Italy) का एक गांव लोगों को दे रहा है। इस गांव में बसने के लिए लोगों को 4 हजार पौंड यानि करीब 38.60 लाख रुपये देने का प्रस्ताव है।
यह मौका इटली का खूबसूरत गांव सैंटो स्टेफैनो डि सेसानियो दुनिया भर के लोगों को ऐसी ही अवसर दे रहा है। यह एक पहाड़ी गांव है। यहां से सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं, मगर यहां की आबादी काफी कम हो गई है। इससे गांव की अर्थव्यवस्था घाटे में है। इसको फिर से ठीक करने के लिए प्रशासन ने ऐसा कदम उठाया है।
सैंटो स्टेफैनो डि सेसानियो गांव अब्रुजो क्षेत्र में है। इस समय इस गांव की आबादी 115 है। इनमें से 13 की उम्र 20 साल से कम है। वहीं 41 लोगों की उम्र 65 साल से अधिक है। प्रशासन का कहना है कि यह क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस गांव में रहने के लिए लोगों को प्रति माह 6.94 लाख रुपये मिलेंगे। यह पहले तीन साल के लिए होगा और यहां कम से कम पांच साल तक रहना होगा।
यहां रहने के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक यहां रहने के लिए अब तक 1500 लोग आवेदन कर चुके हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इसके तहत 10 लोगों को रहने की अनुमति मिलेगी। यानि करीब 5 जोड़े यहां रह सकेंगे।










