Google Analytics Meta Pixel गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी स्वीकार नहीं - उप मुख्यमंत्री अरुण साव - Ekhabri.com

गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी स्वीकार नहीं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त, निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के दिए निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत पर टंकी का अवलोकन कर प्रमुख अभियंता को निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए थे निर्देश

प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ पाई गईं कई खामियां, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के देवरहट में निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण और लेट-लतीफी की शिकायत पर तत्काल कार्यस्थल पहुंचकर इसका निरीक्षण किया था। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्माणाधीन पानी टंकी की जांचकर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में काम को खराब गुणवत्ता का और कई खामियां पाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने इसे गिराकर दूसरी नई टंकी के निर्माण के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन टंकी को ध्वस्त करने का काम शुरू हो चुका है। प्रमुख अभियंता ने निरीक्षण प्रतिवेदन में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही जल जीवन मिशन के कार्यों में निर्माण की गुणवत्ता और इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए लगातार निर्देशित भी किया है। उन्होंने कहा है कि गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

Read Also  छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2024 के वार्षिक कैलेंडर और डायरी का हुआ विमोचन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने देवरहट में निर्माणाधीन पानी टंकी के निरीक्षण के बाद प्रतिवेदित किया है कि निर्माण कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी राम कंस्ट्रक्शन कम्पनी, बिजुरी (अनुपपुर) द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ ही काम में काफी लेट-लतीफी की गई है। टंकी के निर्माण में निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्ता का पालन नहीं किए जाने से यह जनहित में उपयोग के लायक नहीं है। इस कार्य में ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अभियंताओं की भी गंभीर लापरवाही परिलक्षित हुई है। कार्य हेतु थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी इंजीनियरिंग स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया की भूमिका भी काफी असंतोषजनक पाई गई है।

टंकी के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अभियंता ने गुणवत्ताहीन टंकी को तोड़कर गुणवत्तायुक्त नई पानी टंकी निर्धारित मापदण्ड के अनुसार निर्मित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुरानी टंकी को ध्वस्त किए जाने के दौरान समुचित सावधानी बरतने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं जिससे अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

निरीक्षण प्रतिवेदन में कहा गया है कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य से जल जीवन मिशन की छवि धूमिल हुई है। अतः भविष्य में ठेकेदार राम कंस्ट्रक्शन कंपनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित किसी भी कार्य में भाग लेने से आगामी निर्देश तक प्रतिबंधित किया जाता है। प्रमुख अभियंता ने मुख्य अभियंता, बिलासपुर को संबंधित कार्यपालन अभियंता आई.पी. मंडावी, सहायक अभियंता एस.पी. सोनवानी और उप अभियंता आई.एस. कश्यप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए कारण बताओ सूचना एवं आरोप पत्र प्रारूप प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *