Google Analytics Meta Pixel डिप्टी CM अरुण साव ने की नगर पालिकाओं और पंचायतों के कार्यों की समीक्षा..निर्माण कार्यों, सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, PM आवास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.. - Ekhabri.com

डिप्टी CM अरुण साव ने की नगर पालिकाओं और पंचायतों के कार्यों की समीक्षा..निर्माण कार्यों, सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, PM आवास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश..

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं तथा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अभियंता को अपने-अपने निकायों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को अपने मुख्यालय में ही निवास करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम में विलंब और लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने और नियमानुसार ब्लैक-लिस्ट करने की कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन टीम के साथ वार्डों का दौरा कर निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अधोसंरचना विकास, राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन नगरीय निकायों में आय-व्यय की स्थिति, कर संग्रहण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, साफ-सफाई की व्यवस्था और वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., संचालक कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ सौमिल रंजन चौबे, नगरीय प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता और सभी संभागों के संयुक्त संचालक भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

Read Also  मुख्यमंत्री ने कैंसर डिटेक्शन वैन को दिखाई हरी झंडी, जशपुर में दो दिवसीय शिविर शुरू

उप मुख्यमंत्री साव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को विकास कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण तत्परता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से रुकावटों को दूर कर कार्यों को तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने भवन निर्माण और सीसी रोड में निर्माण और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचकर अच्छी गुणवत्ता का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साव ने निर्माण और सफाई कार्यों का मौके पर नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नामांकित कर हर सप्ताह तीन दिन निकाय के अधिकारियों की टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों और सड़कों की साफ-सफाई की पुख्ता मॉनिटरिंग करते हुए वार्डों में अच्छी स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा।

साव ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को संपत्ति कर के साथ ही अन्य करों की वसूली की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने आगामी अप्रैल माह से इसके लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर नजर रखने के साथ ही ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में प्रगतिरत सभी कार्यों को अप्रैल माह से पहले पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इनके निर्माण से गरीबों को आवास मिलने के साथ ही शहर साफ-सुथरा और व्यवस्थित भी होगा। साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अच्छे कार्य के लिए गोबरा-नवापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार विश्वकर्मा की पीठ थपथपाई और अन्य नगरीय निकायों को उनका अनुसरण करने को कहा। वहां योजना के तहत स्वीकृत 1435 आवासों में से 1270 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है जो कि स्वीकृत आवासों का 89 प्रतिशत है।

Read Also  रायपुर में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति बैठक, सीएम साय मौजूद

उप मुख्यमंत्री साव ने नगरीय निकायों में भविष्य की जरूरतों और लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को काम सौंपकर भूलना नहीं है। उन कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखकर उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराना है। उन्होंने उद्यानों और तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ ही इन्हें आमोद-प्रमोद स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अच्छा रखरखाव सुनिश्चित करते हुए इन जगहों को जीवंत और उपयोगी बनाने को कहा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. ने समीक्षा बैठक में कहा कि निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता की शिकायत नहीं आना चाहिए। मैदानी स्तर पर पूरी तैयारी होने के बाद ही नए कार्यों के प्रस्ताव विभाग को भेजें ताकि स्वीकृति मिलते ही तत्काल कार्यारंभ किया जा सके। उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों को चिन्हित कर हर बुधवार को इसकी वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में सड़कों, नालियों और चौक-चौराहों में अच्छी सफाई रखने को कहा। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा रहने से वहां आने वाले लोगों में शहर की अच्छी छबि बनती है। उन्होंने सड़कों पर इधर-उधर घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर कांजीहाउस में रखने को कहा। उन्होंने सूखा एवं गीला कचरा को घर पर ही अलग-अलग एकत्र करने के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *