Google Analytics Meta Pixel झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, घटना में शामिल थे सात से आठ लोग - Ekhabri.com

झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, घटना में शामिल थे सात से आठ लोग

दुमका-झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की कथित घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला पर्यटक स्पेन से आई है। यह घटना शुक्रवार रात को रांची से 300 किमी दूर हंसडीहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुरुमाहत में हुई। बताया गया है कि महिला पर्यटक अपने साथी के साथ यहां एक टेंट में रुकी थी। जारमुंडी संभाग के पुलिस अफसर ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को ही हुई। उन्होंने आगे की जानकारी बाद में देने की बात कही। इस बीच नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात से आठ युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं, बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के मुताबिक, यह स्पैनिश जोड़ा बांग्लादेश से टू-व्हीलर पर झारखंड के दुमका पहुंचा था। यहां से उन्हें बिहार और फिर नेपाल जाना था।  इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा, “इस केस में उनका बयान है कि उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ है। उनकी स्थिति ठीक है और उनकी जान को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। मामले की जांच चल रही है। मेडिकल जांच भी की जा रही है।” झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस घटना पर कहा, “यह तथ्यात्मक तौर पर कितना सही है, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। हालांकि, सरकार गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। फिर चाहे वह हमारी भारतीय बहन के साथ हो या विदेशी बहन के साथ।” इस घटना पर भाजपा विधायक अनंत ओझा ने चंपई सोरेन सरकार को घेरते हुए कहा, “यह राज्य की छवि पर दाग है। यह राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था दिखाता है, जहां विदेशी तक सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार को भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” चौंकाने वाली बात यह है कि झारखंड में यह घटना उस समय हुई, जब पीएम मोदी खुद राज्य में थे। उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर चंपई सोरेन सरकार को घेरा भी था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *