नई दिल्ली-दिल्ली में रविवार रात एक BMW ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, BMW को 28 साल की महिला चला रही थी। वह ग्रेटर कैलाश से एक पार्टी से लौट रही थी, जबकि 36 साल का शख्स अपने लिए दवाई लेकर घर जा रहा था। बाइक को टक्कर मारने के बाद BMW सड़क किनारे एक जनरेटर से जा टकराई। मृतक का नाम अजय गुप्ता है। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया था, बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अजय किराने की दुकान चलाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अशोक विहार की रहने वाली है। वह पेशे से आर्किटेक्ट है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर मारने वाली महिला घायल शख्स को ABG अस्पताल लेकर गई थी। बाद में घायल व्यक्ति के परिजन उसे ESI अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीड़ित शख्स के परिजनों से बयान लेने की कोशिश की, लेकिन वे बात करने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में शख्स ने दम तोड़ दिया। गुप्ता का परिवार बसई दारापुर में रहता है। परिवार में अब पत्नी और दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि देर रात अजय गुप्ता दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद उनके एक्सीडेंट की खबर मिली और हम अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने FIR दर्ज की
पुलिस ने परिवार के बयान पर IPC की धारा 279 (पब्लिक प्लेस पर रैश ड्राइविंग करना), 337 (दूसरे के जीवन को खतरे में डालना), 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...