कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू (आंखों का संक्रमण) तेजी से फैल रहा है. इस फ्लू की सबसे बड़ी वजह एडिनो वायरस है. दिल्ली एम्स के आरपी सेंटर के डाक्टरों द्वारा आई फ्लू से पीड़ित 30 मरीजों के नमूनों की कल्चर जांच में यह बात सामने आई है. छत्तीसगढ़ की अगर बात करें तो यहां पर भी इस तरह का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है लेकिन डॉक्टरों की सलाह मानें तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है. बेहद तक आपसे सावधानी से बच सकते हैं.
बचाव के लिए हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से साफ रखें.
आंखों को बार-बार न छुएं.
साफ पानी से धोएं संक्रमित व्यक्ति के तौलिये, रूमाल, कपड़े इत्यादि से अपनी आंखें न पोंछे.
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं
आई फ्लू के दौरान पानी में न तैरें.
बिना सलाह दवा न डालें
बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों में कोई दवा न डालें.
आंखों की सफाई के लिए साफ कपड़े या टिश्यू पेपर प्रयोग करें.
आंखों को बार-बार न छुएं और खुजली होने पर मसले नहीं.
काला चश्मा लगाकर रखें.
कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल न करें.










