रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विभिन्न कार्यो का लोकार्पण के साथ ही राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता समापन समारोह में पहले तीन स्थान आने वाली मानस मण्डलियों को पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगले, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ.रामसुंदर दास, शाकाम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक इंदू बंजारे, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में राम गमन पर्यटन परिपथ के तहत शिवरीनारायण में 6 करोड़ की लागत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें शिवरीनारायण के मंदिर परिसर का उन्नयन एवं सौदर्यीकरण, दीप स्तंभ, रामायण इंटरप्रिटेशन सेन्टर एवं पर्यटक सूचना केन्द्र, मंदिर मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार, नदी घाट का विकास एवं सौंदर्यीकरण, घाट में प्रभु राम-लक्ष्मण और शबरी माता की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार घाट में व्यू पाइंट कियोस्क, लैण्ड स्केपिंग कार्य, बाउंड्रीवाल, मॉड्यूलर शॉप, विशाल पार्किंग एरिया और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शामिल है।
बघेल मानस गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानस मण्डलियों को 5 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 3 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में 25 जिलों की चयनित मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर-चांपा यनिता यशवंत चंद्रा, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, नगर पंचायत शिवरीनारायण की अध्यक्ष अंजनी तिवारी और अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ प्रीति देवी सिंह उपस्थिति रहेंगी।
भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी की होगी मनमोहक प्रस्तुति
राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता के समापन और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विभिन्न कार्यो के लोकार्पण अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। संस्कृति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता, 3 बजे से जसगीत सम्राट श्री दिलिप षडंगी की प्रस्तुत होगी। शाम 6 बजे राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता में विजेता मण्डली की प्रस्तुति होगी। शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक बाबा घाट में महा आरती का आयोजन होगा। शाम 7.30 बजे दीक्षांत समूह खैरागढ़ द्वारा राम-शबरी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका और रात्रि 8 बजे भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...