Google Analytics Meta Pixel लोकसभा निर्वाचन: नववधुओं का सम्मान करेगा राज्य निर्वाचन कार्यालय..राज्य स्तर पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम.. - Ekhabri.com

लोकसभा निर्वाचन: नववधुओं का सम्मान करेगा राज्य निर्वाचन कार्यालय..राज्य स्तर पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम..

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि लोकसभा आम निर्वाचन के महापर्व में मतदाताओं की भूमिका अहम है। निर्वाचन महापर्व में प्रत्येक मतदाता के मत की अपने क्षेत्र और देश के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र तक पहुँचे, यह निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करने का एक बहुत महत्वपूर्ण माध्यम है। कंगाले आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने कहा कि आगामी एक माह में राज्य स्तर पर विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन ) कार्यक्रम के तहत आगामी 17 मार्च को नववधु सम्मान समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसमें नवविवाहित वधुओं को सम्मानित किया जाएगा ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष तौर पर आयोजित किए जाएं। उन्होंने इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा एनएसएस, एनसीसी और स्कॉउट गाइड के युवाओं के माध्यम से युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। युवा मतदाता न केवल स्वयं मतदान के लिए आगे आएं बल्कि अन्य मतदाताओं को भी मतदान केन्द्र तक आकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।

कंगाले ने बीते विधानसभा निर्वाचन- 2023 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और मतदान दिवस पर मतदान केन्द्रों में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस), नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) तथा स्कॉउट गाइड की भूमिका की प्रशंसा भी की। इसके अलावा उन्होंने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया और बीते निर्वाचन के दौरान उनके कार्यों की सराहना की।

Read Also  मुख्यमंत्री के निवास में हरेली का पर्व पारंपरिक रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा

बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शामिल नहीं किया जाए।

कंगाले ने मतदाता जागरूकता के तहत जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया । बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, नेहरू युवा केन्द्र, दूरदर्शन, आकाशवाणी , जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभागों एवं संस्थानों के समन्वय से पूरे प्रदेश में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वय पी एस ध्रुव तथा डॉ के आर आर सिंह, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शारदा अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य अधिकारी डॉ नीता वाजपेयी, महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक नंदलाल चौधरी, भारत स्कॉउट गाइड की राज्य समन्वयक सरिता पांडेय, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ शैलेन्द्र कुमार पटेल, पियाली फाउंडेशन की निदेशक डॉ मीता मुखर्जी सहित नेहरू युवा केन्द्र, दूरदर्शन, आकाशवाणी तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *