Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश में भाजपा फिर आगे - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश में भाजपा फिर आगे

मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों का चेहरा साफ कर दिया है। भाजपा की दूसरी सूची में प्रदेश की शेष पांच सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। इनमें दो मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके विपरीत कांग्रेस अभी तक केवल 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर पाई है। प्रदेश में संगठन स्तर पर कांग्रेस अभी कमजोर दिख रही है। ऐसे में प्रत्याशी चयन में कांग्रेस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। चुनाव से पहले ही भाजपा के मुकाबले कांग्रेस पिछड़ी नजर आ रही है।

 

 

 

 

अधिसूचना जारी होने से पहले ही भाजपा ने सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों को उतार कर लोकसभा चुनाव में मनोवैज्ञानिक रूप से बढत बना ली है. भाजपा ने इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को फिर अवसर दिया है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुल नाथ के विरुद्ध विवेक बंटी साहू प्रत्याशी बनाए गए हैं। भाजपा ने आदिवासी सीट धार से मौजूदा सांसद छतर सिंह दरबार का टिकट काटकर सावित्री ठाकुर को उतारा है तो बालाघाट से सांसद ढ़ाल सिंह बिसेन की जगह डा. भारती पारधी को टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने दो मार्च को पहली सूची जारी कर 24 प्रत्याशी घोषित किए थे। इनमें चार महिलाएं, नौ ओबीसी प्रत्याशी, तीन अनुसूचित जाति के और पांच अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी शामिल थे। इनमें नौ प्रत्याशी पहली बार मैदान में हैं।

 

 

 

कांग्रेस ने अभी तक केवल 10 प्रत्याशियों के नाम की ही घोषणा की है। 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फिलहाल रोके गए हैं, जिनमें से एक सीट खजुराहो कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दे दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में मध्य प्रदेश से 10 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते, बैतूल से रामू टेकाम हैं। कांग्रेस को अपने बाकी 18 सीटों पर प्रत्याशी चयन करने को लेकर मशक्कत करनी पड़ रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से पार्टी में चल रही भागम-भाग के चलते संगठन नेतृत्व को भी प्रत्याशी चयन करने में समस्या आ रही है। हालांकि कांग्रेस का मानना है कि इस बार प्रत्याशियों के चयन में पार्टी नए चेहरों को मैदान में उतारेगी।

Read Also  चाचा-भतीजी का रिश्ता शर्मशार : नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार...पढिए पूरी खबर

 

 

 

मध्य प्रदेश में भाजपा वंचित वर्ग में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ा रही है। इसका एक उदाहरण प्रदेश की 29 में से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित 10 में से चार सीटों पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। इनमें रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, धार से सावित्री ठाकुर और शहडोल से हिमाद्री सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित चार में एक संसदीय सीट भिंड से संध्या राय को प्रत्याशी बनाया है। वह वर्तमान में इसी सीट से सांसद है। अब देखना होगा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में पीछे चल रही कांग्रेस कब तक अपने बाकी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *