Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखा कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परोपकार के कार्य में आपका खूब रुचि रहेगी। लोग भी काम में आपकी मदद करेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होगी। आप जल्दबाजी में किसी से कोई वादा ना करे, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा।
वृषभ राशि : आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान से कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए आप उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। बिजनेस में आप यदि साझेदारी में किसी काम को कर रहे थे,तो उसमें भी आपको पार्टनर से कोई धोखा मिलने की संभावना है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मिथुन राशि : आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अपने बॉस से बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने में फायदा है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम से वाहवाही होगी। उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आवश्यक काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटकाएंगे जिन्हें आप अपनी बुद्धिमत्ता से आसानी से मात दे पाएंगे। किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप बिजनेस में कोई बदलाव करने के लिए भी सोच विचार करेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, लैपटॉप मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

Read Also  आज का राशिफल
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *