सबसे कीमती धातुओं में गिने जाने वाले सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 1 अप्रैल को सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए लाइफटाइम हाई लेवल पर पहुंच गई हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 2,263.53 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक गईं। सोने ने 2,233 डॉलर प्रति औंस के भाव पर लगभग स्थित शुरुआत की, लेकिन थोड़ी ही देर में कीमतें अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस शानदार तेजी का असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। एमसीएक्स पर सोने का भाव खुलते ही तेजी में था और कुछ ही देर के कारोबार में इसने नया रिकॉर्ड स्तर छू दिया। इंट्राडे में एमसीएक्स पर अप्रैल के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 69,487 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचे, जो अभी तक के इतिहास में सोने का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं जून के कॉन्ट्रैक्ट के लिए भाव बढ़कर 68,719 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।
सोने की कीमतों में अभी आ रही तेजी अनायास नहीं है। सोना पारंपरिक रूप से निवेशकों का पसंदीदा इंस्ट्रुमेंट रहा है। जब अनिश्चितता बढ़ जाती है, तब सोने की डिमांड और तेज हो जाती है। दुनिया भर के निवेशक पीली धातु को सबसे सुरक्षित निवेश में से एक मानते हैं। इस कारण भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने या अन्य कारणों से जब भी आर्थिक परिदृश्य अनिश्चित होने लगता है, निवेशक सोने के पीछे दौड़ने लगते हैं।
अभी भू-राजनीतिक तनाव काफी ज्यादा है। पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के सुलटने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। पश्चिम एशिया में इजरायल पर हमास के हमले के बाद तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इन सब के बीच सोने की कीमतों को अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के संकेत से भी सपोर्ट मिला है। फेडरल रिजर्व ने इस साल ब्याज दरों में 3 कटौती करने के संकेत दिए हैं। ब्याज दरें कम होने से बॉन्ड यील्ड में कमी आती है, जिससे निवेशक विकल्पों की तलाश करने लगते हैं। अमूमन इसका सबसे ज्यादा फायदा सोने को ही होता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...