बस्तर की राजनीति को प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के मुखिया बस्तर से ही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने परीक्षा की घड़ी है। प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन इन दोनो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दीपक बैज बस्तर से सांसद है, उन्होंने 2019 में बीजेपी के बैदूराम को हराया था। मगर, 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी मंडल अध्यक्ष विनायक से उनको हार मिली थी, इसलिए सांसद टिकट पाने मे वँचित रह गए। अब देखना यह होगा कि किस दल के प्रदेश अध्यक्ष अपनी साख बचा पाते हैं।
बस्तर संसदीय सीट पर इस बार अनुभव और वरिष्ठता के सामने युवा और नए प्रत्याशी का मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों की राजनीति की शुरूआत अपने ही गांव के सबसे छोटे चुनाव सरपंच से हुई थी। दोनों ने ही गांव का सरपंच बनकर अपनी राजनीति की शुरुआत की और ये दोनों देश के सबसे बड़े चुनाव सांसद के लिए मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा सुकमा जिले के नागारास ग्राम पंचायत के सरपंच और भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ग्राम पंचायत कलचा के सरपंच रहे। दोनों का मुकाबला रोचक हो गया है। हालांकि बस्तर से ही दोनो पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आते है। ऐसे मे बस्तर का मुकाबला ओर भी दिलचस्प हो जाता है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में जबरदस्त फायदा होगा। पूरे 11 सीटों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे प्रत्याशी जनता के बीच में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का कहना है कि चुनाव को चुनाव की दृष्टि से लेकर गंभीरता से बीजेपी चल रही है। बस्तर की सीट भी हम जीतेंगे। अब देखना यह् होगा कि लखमा को जिताने में दीपक की रौशनी और महेश को संसद तक पहुंचाने में किरण का कमाल कितना असरकारी होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...