बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में पुलिस शिविर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस कांस्टेबल संदीप साहा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया की बदमाशों के हमले में कांस्टेबल संदीप साहा के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी हालत बहुत गंभीर है। सितालिया शिविर में मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई है, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि साहा का कुछ हफ्ते पहले आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था। सितालिया पुलिस शिविर पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं। इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आपसी विवाद की वजह से आरोपियों ने शिविर पर हमला किया हो। इस दौरान बीच-बचाव करने की वजह से दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई हो। पुलिस हिरासत में तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घायल पुलिसवालों का बयान भी लिया गया है।
बंगाल में राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की एक टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने के बाद से ही संदेशखाली देशभर में सुर्खियों में बना हुआ है। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के खिलाफ महिलाओं पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले की पहले स्थानीय पुलिस ने जांच की थी, लेकिन बाद में सीबीआई को ये केस सौंप दिया गया।
सीबीआई ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया है। शाहजहां शेख की पहचान तृणमूल कांग्रेस के एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता के तौर पर है। वो संदेशखाली यूनिट का टीएमसी अध्यक्ष भी रह चुका है। पहली बार वो उस समय चर्चा में आया, जब 5 जनवरी को ईडी की टीम शाहजहां से राशन वितरण घोटाला मामले में पूछताछ करने पहुंची थी। उस समय शाहजहां शेख के गुर्गों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया था। इसके बाद से ईडी ने उसे लगातार समन जारी किया था। इसके बाद संदेशखाली उस समय सुर्खियों में आया, जब वहां की महिलाओं ने शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और उसके गुर्गों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 27, 2026 /
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...