भिलाई पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार थम नहीं रहा है। लंबे अरसे बाद दुर्ग पुलिस ने सुपेला, नेवई और पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत जिले में एक लंबे समय के अंतराल के बाद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे पर वृहद स्तर पर कार्रवाई की गई है। सुपेला पुलिस ने हुक्का बार की आड़ में महादेव एप का पैनल चलाने वाले दो आरोपियों को पकड़ा, नेवई पुलिस ने कार में घूम-घूम कर ऑनलाइन बेटिंग करने वाले दो सटोरियों को दबोचा और पद्मनाभपुर पुलिस ने नए बैटिंग एप लाइव क्रिकेट को चलाने वाले दो आरोपियों को दबोचा। उनकी निशानदेही पर रायपुर स्थित फार्म हाउस से मुख्य सरगनाह को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( क्राइम ) ऋचा मिश्रा ने बताया कि टीम द्वारा ऑनलाईन सट्टा एवं आईपीएल क्रिकेट सट्टा के कारोबारियों पर सतुत निगाह रखी जा रही थी। पतासाजी के लिए विशेष सूत्र भी लगाई गई थी। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि चिरंजीवी भाठी नाम का व्यक्ति जो कि पदमनानपुर क्षेत्र में कुछ लोगों को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलने के लिए क्रिकेट लाईव गुरू नाम का एप लिंक के माध्यम से इंस्टाल करा रहा है और उसी एप के माध्यम से ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर चिंरजीवी भाठी को पकड़ लिया। उसके मोबाइल से ऑनलाईन सट्टा कारोवर से संबंधित लेने-देन का हिसाब किताब, राजस्थान रायल्स एवं किंग्स 11 पंजाब के मैच का भाव क्रिकेट लाईव गुरू एप चालू मिला। पूछताछ में मृत्युंजय चन्द्राकर के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा कारोबार का क्रिकेट लाईव गुरू नाम के एप का लिंक प्राप्त होना बताया।उसकी निशानदेही पर मृत्युजंय चन्द्राकर को पद्मनामपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।
मृत्युजंय चन्द्राकर के मोबाइल फोन में भी ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एप एवं हिसाब किताब मिला। पूछताछ में मृत्युंजय चन्द्राकर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से रायपुर निवासी मनीष लेगवानी से क्रिकेट लाइव गुरू एप का लिंक खरीदने की जानकारी दी। उसे पुलिस ने फुंडहर रायपुर स्थित आदित्य फार्म हाउस से गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाईल और 20 हजार रूपए जब्त किया गया है मुख्य आरोपी की लोकेशन सर्च करने पर रायपुर के फॉर्म हाउस में मिली
तकनीकी माध्यम से पता चला कि वो रायपुर के फुंडहर इलाके में हैं। इसके बाद क्राइम टीम रायपुर के फुंडहर स्थित एक फॉर्म हाउस पहुंची, जहां पार्टी चल रही थी। टीम ने पार्टी में रेड की और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी मनीष लेगवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी मनीष लेगवानी को क्राइम टीम दुर्ग लेकर आई, जिसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पदमनाभपुर थाने के सुपुर्द कर दिया गया










