एक ब्रिटिश महिला छुट्टियां मनाने के बाद घर लौटी तो उसके साथ एक बिन बुलाए मेहमान भी चला आया था। इस महिला की ब्रा में छिपकर बैठी छिपकली उसके साथ 4000 मील यानी 6437 किलोमीटर का सफर तय करके दक्षिण यॉर्कशायर पहुंच गई। जब महिला अपना सूटकेस अनपैक करने लगी तब उसकी नजर छिपकली पर पडी। अब इस महिला ने इस बिन बुलाए मेहमान का नाम बार्बी रखा है। पेशे से ब्यूटीशियन लिसा रसेल जब बारबाडोस से लौट रही थी। उसी दौरान उनके इनर वियर में छिपकली छिपी होगी।
47 वर्षीय यह ब्यूटीशियन जब घर पहुंचने के बाद अपने सूटकेस में कपड़ों को छांट रही थी, तब उसकी एक ब्रा में छिपकली मिली। उसने पहले सोचा कि छिपकली मर चुकी है, लेकिन जब वह हिलने लगी तो डर गई। लिसा ने कहा, “मैं चकित थी, न केवल यह यात्रा के दौरान भी बच गयी, बल्कि इतने सामानों के बीच कुचली नहीं गई। हमने सोमवार को घर के लिए उड़ान भरी लेकिन मैंने एक रात पहले सूटकेस पैक किया था और मंगलवार दोपहर को उसे अनपैक किया।
महिला ने साफ किया कि जिस इनर वियर में छिपकली मौजूद थी उसे उसने पहना नहीं था। लिसा ने कहा, “मैंने सोचा ‘हे भगवान, मैं एक मरी हुई छिपकली को घर ले आयी हूं लेकिन मैंने ब्रा को हिलाया और छिपकली हिल गई तो मैं चिल्लाने लगी। महिला ने कहा, “मेरे पति डेविड दौड़ते हुए आए और उन्हें लगा कि, ‘ घर में कोई है’, मैंने कहा, ‘वहां एक छिपकली है और यह जीवित है’। लिसा ने कहा, “ऐसा लग रहा था कि छिपकली को यह ब्रा पसंद है क्योंकि यह उस पर टिकी हुई है। मैंने ब्रा को एक प्लास्टिक सैंडविच बॉक्स में रखा, जिस पर छिपकली अभी भी मौजूद है।
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता था की इसकी देखभाल कैसे की जाती है, लेकिन मुझे पता था कि अगर मैं इसे बगीचे में रखूंगी तो शायद कोई पक्षी इसे ले जाएगी, इसलिए मैंने आरएसपीसीए को फोन किया।” लिसा ने इस घटना के बाद कहा, “यह निश्चित रूप से छुट्टी का एक यादगार अंत था। मैंने हमेशा सोचा था कि मैं एक दिन प्रसिद्ध हो जाऊंगा, लेकिन छिपकली की वजह से ऐसा होगा यह नहीं सोचा था!”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...