छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल कोरबा लोकसभा में आज बीजेपी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में सरोज पांडे अपना दूसरा नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस नामांकन रैली के जरिये बीजेपी जहां क्षेत्र में अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी, वही आमसभा के जरिये मुख्यमंत्री साय और कैबिनेट मंत्री आम जनता को संबोधित करेंगे। लिहाजा बीजेपी के इस शक्ति प्रदर्शन पर जनता के साथ ही कांग्रेस की भी पैनी नजर रहेगी। वहीं दूसरी तरफ कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के साइलेंट वर्क ने बीजेपी की चिंता बढ़ा रखी है।
आम चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। सियासी बयानबाजी के बीच चुनावी रण में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी अपना नामांकन फार्म भरने के साथ ही शक्ति प्रदर्शन कर अपने पक्ष में माहौल बना रहे है। सूबे की हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल कोरबा लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। 16 अप्रैल को महाअष्टमी के शुभ मुहुर्त में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया था। इसी दिन बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे ने भी अपना पहला नामांकन फार्म शुभ मुहुर्त में जमा किया था। इसके बाद अब आज बीजेपी कोरबा में शक्ति प्रदर्शन के साथ सरोज पांडे का दूसरा नामांकन दाखिल करने की तैयारी में है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में घंटाघर ओपन आडिटोरियम में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करते हुए कोसाबाड़ी चैक तक पहुंचेगी। यहां से सीएम साय और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ सरोज पांडे अपना दूसरा नामांकन फार्म जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा करेगी। दोपहर करीब 1:30 बजें के लगभग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर में नामांकन रैली के जरिये बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी। आपको बता दे कि कोरबा लोकसभा सीट पर कभी भी एक पार्टी का कब्जा नही रहा है। साल 2009 में गठित कोरबा लोकसभा सीट से पहले सांसद के रूप में डाॅ.चरणदास महंत ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2014 में डाॅ.चरणदास महंत को बीजेपी के डाॅ.बंशीलाल महतो से हार का सामना करना पड़ा।
साल 2019 में डाॅ.महंत की धर्मपत्नी ज्योत्सना महंत ने बीजेपी के ज्योतिनंद दुबे को हराकर इस सीट पर दोबारा कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनाने में सफलता हासिल की थी। मौजूदा वक्त में बीजेपी जहां प्रचार-प्रसार के साथ ही धुंआधार जनसंपर्क करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और डाॅ.चरणदास महंत की टीम कोरबा लोकसभा में साइलेंट वर्क कर अपनी कमजोर हो चुकी पकड़ को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। कुल मिलाकर देखा जाये, तो कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस अभी तक बगैर कोई शो-आफ किये ग्राउंड जीरों पर ज्यादा मजबूती से काम करने पर भरोसा जता रही है। ऐसे में कांग्रेस की इस चुप्पी और बगैर शोरसराबा के मैदान में काम करना बीजेपी के लिए टेंशन बन सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...