Google Analytics Meta Pixel कोटक महिंद्रा बैंक पर अब RBI हुआ सख्त, नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक - Ekhabri.com

कोटक महिंद्रा बैंक पर अब RBI हुआ सख्त, नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी आधारित बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं देने वाले बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर आरबीआई की सख्ती जारी है। अब आरबीआई ने निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक कोटक महिंद्रा बैंक की ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग पर रोक लगा दी है और इनके जरिए बैंक को नए ग्राहक बनाने से मना कर दिया है। इसके अलावा बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से भी रोक दिया गया है। आरबीआई द्वारा यह कार्रवाई वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में बैंक की सूचना प्रौद्योगिकी आईटी से संबंधित जांच में पाई गई अनियमितताओं और बैंक द्वारा इसे समय पर और प्रभावी तरीके से करने में विफलता के कारण की गई है। आरबीआई ने यह स्पष्ट किया है कि उक्त दो निर्देशों के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक अपने मौजूदा ग्राहकों (क्रेडिट कार्ड धारकों समेत) को दूसरी हर तरह की बैंकिंग सेवा देना जारी रखेगा। आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक में पाई गई खामियों को गंभीर किस्म का करार दिया है। निर्देश में कहा गया है कि आइटी इन्वेंट्री प्रबंधन, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, ग्राहकों के अधिकारी संबंधी प्रबंधन, डाटा सुरक्षा, डाटा लीक होने पर उसकी रोकथाम के प्रबंधन, आपदा की स्थिति में ग्राहकों के डाटा को सुरक्षित रखने संबंधी प्रबंधन पुख्ता नहीं है और इनमें जिन खामियों को दूर करने को लेकर आरबीआई ने जो सुझाव बैंक को दिए थे, उन्हें दूर करने के लिए उठाए गए कदमों से केंद्रीय बैंक संतुष्ट नहीं था। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि लगातार दो साल तक बैंक की कमियों का पता चला और उन्हें ठीक करने के लिए जरूरी कार्रवाई नहीं की गई। आरबीआई ने कहा है कि, “कमियों को दूर करने के लिए अनुपालन योजना पर उठाए गए कदम या तो अपर्याप्त, गलत या अस्थिर थे।” यह कोटक महिंद्रा बैंक पर बहुत बड़ा आरोप है और इससे पता चलता है कि इसका प्रबंधन ग्राहकों के हितों की रक्षा में कितना लापरवाह है। आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। यह भी कहा गया है कि इसकी खामियों के कारण इसे लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 15 अप्रैल, 2024 को इन खामियों के कारण बैंक की ऑनलाइन सेवा काफी प्रभावित हुई और ग्राहकों को इसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक इन कमियों को दूर करने को लेकर गंभीर नहीं है, इसके अलावा आरबीआई ने परोक्ष रूप से उस पर इसके लिए पर्याप्त फंड नहीं होने का आरोप भी लगाया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *