कोरोना संक्रमण के खिलाफ लडाई में वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सरकार ने टीकाकरण के नियमों को और आसान बना दिया है। अब टीका लगवाने के लिए पहले कोविन ऐप या वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं होगा। सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविन ऐप या वेबसाइट पर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की बाध्यता को खत्म कर दिया है। कोई भी शख्स अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर जाकर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और वैक्सीन ले सकता है।
सरकार ने कहा कि कोविन प्लेटफॉर्म, वॉक-इन के अलावा टीकाकरण के लिए पंजीकरण के कई तरीकों में से एक है। वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए हेल्थ वर्कर्स और आशा कार्यकर्ता वैक्सीन लेने वालों को ग्रामीण इलाके और शहरी स्लम्स इलाकों में ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक करेंगे। बयान में कहा गया कि 13 जून तक कोविन पर पंजीकृत 28.36 करोड़ लाभार्थियों में से 16.45 करोड़ (58 प्रतिशत) लाभार्थियों को ऑन-साइट मोड में पंजीकृत किया गया है। इसमें कहा गया है कि 13 जून तक कोविन पर दर्ज कुल 24.84 करोड़ वैक्सीन खुराक में से 19.84 करोड़ खुराक (लगभग 80 प्रतिशत) को ऑन-साइट पंजीकरण के माध्यम से दिया गया।
इस साल 16 जनवरी को भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हुआ था। अब तक देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 26 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 18-44 साल के आयु वर्ग के 13,13,438 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 54,375 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक देशभर में 18-44 साल के आयु वर्ग के 4,49,87,004 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 8,95,517 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।
उसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बंगाल में 18-44 साल के 10-10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 26,17,40,273 खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 1,00,78,623 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक जबकि 69,99,669 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम मोर्चा के 1,69,05,708 कर्मियों को पहली खुराक और 89,06,072 कर्मियों को दूसरी खुराक लगाई गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...