मरवाही में फिर दुर्लभ सफेद भालू देखा गया है। इस बार सफेद भालू का शावक आम के पेड़ में चढ़ा दिखाई दिया है। भालू को वापस जंगल भेजने का प्रयास किया जा रहा है। मरवाही रेंज के धोबहर गांव की सीमा से सटे बगीचे में आम तोड़ने गये लोगों को सफेद भालू पेड़ पर बैठा नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। स्थानीय अमले ने भालू के शावक को नीचे उतारा। भालू का शावक वन विभाग की गाड़ी के नीचे छांव में घुसकर अठखेलियां करता रहा।
डीएफओ रौनक गोयल ने भालू प्रभावित क्षेत्र के आसपास लोगों को खाली कराया और स्वास्थ्य परीक्षण के लिये टीम बुलायी। शाम होने पर भालू वापस जंगल की ओर चले जाने की संभावना है। पिछले 25 अप्रैल को भी मरवाही के महोरा गांव में एक सफेद भालू सड़क किनारे भूखा प्यासा बदहवाश अवस्था मे मिला था, जिसे सकुशल दो दिन बाद उसकी मां और दूसरे सफेद शावक से मिला दिया गया था।
इस बार धोबहर गांव में सफेद भालू का शावक दिखाई दिया है। इस दूसरे सफेद भालू के बारे में डीएफओ रौनक गोयल ने कहा कि यह वह सफेद भालू का शावक नहीं है, जिसे कि कुछ दिन पहले रेस्क्यू किया गया था। मरवाही में अब तक तीन सफेद भालू के शावकों की पुष्टि हो गयी है। सबसे पहले साल 1996 में यहां सफेद भालू दिखा था। सफेद भालू की यह प्रजाति सामान्य स्लॉथ बीयर प्रजाति की ही है न कि बर्फीले इलाके में पाये जाने वाले पोलर बीयर की।
जंगल में लगातार कटाई, कब्जे और उत्खनन के साथ ही पानी की कमी से लगातार भालू और दूसरे जानवर शहर और गांव की ओर जा रहे हैं। जिले में कटाई और उत्खनन की शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही जिसके कारण जंगली जानवर हलाकान हो रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...