Google Analytics Meta Pixel पुलिस ने सब्जीवाला, पेपरवाला बनकर की रेकी, किया सट्टेबाजों को भंडाफोड़, धरे गए 26 सटोरिए - Ekhabri.com

पुलिस ने सब्जीवाला, पेपरवाला बनकर की रेकी, किया सट्टेबाजों को भंडाफोड़, धरे गए 26 सटोरिए

 

आई.पी.एल. सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही रायपुर पुलिस ने की है। पुणे (महाराष्ट्र) से 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।थाना गंज के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोवा के एम.व्ही.आर. होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग कैल्क्यूलेटर, 27 नग मोबाईल फोन (जिसमें 07 नग की-पेड मोबाईल फोन डब्बा पैक है), 01 राउटर एवं लिंक कनेक्टर जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा 11 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 01 चेक बुक जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में पाया गया कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है।

 

चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु पूर्व से महाराष्ट्र में उपस्थित थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व से उपस्थित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम की सहायता हेतु 01 अन्य टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमंेट स्थित 02 अलग – अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा लगातार 07 दिवस तक उक्त जगह में दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर रेकी की गई तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही दोनों स्थानों पर एक साथ रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दोनों फ्लैट में कुल 26 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप, मोबाईल फोन व अन्य के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

Read Also  CG NEWS : बाल सुधार गृह से भागे हत्या और दुष्कर्म के आधा दर्जन आरोपी, तलाश में पुलिस

 

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, महादेव 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार करने के साथ ही पप्पू जेठवानी जो थाना पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर है, को इस व्यवसाय में संलिप्त होना तथा साथ में मिलकर सट्टा संचालित करना बताया गया। रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू एवं चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है तथा इसी से आई.डी. लेते है। मुरली एवं पिंटू के दुबई में होने की संभावना है।

 

जिस पर सभी 26 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जुमला कीमती लगभग 25 लाख रूपये जप्त किया गया है। सटोरियों के पास जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है तथा 1,000 से अधिक प्लेयर की जानकारी भी इनके द्वारा दी गई है। जिनके आंकड़े व जानकारी जुटाये जा रहे है।

 

 

सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ (रायपुर-07, दुर्ग-06, राजनांदगांव-03, जांजगीर-चांपा -02, कोरबा-02, सूरजपुर-01 एवं मानपुर मोहला-01) 03 मध्य-प्रदेश एवं 01 उत्तर प्रदेश के निवासी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी 01 राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट (म.प्र.)। 02 समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ चौकी थाना अम्बागढ चौकी जिला मोहला मानपुर। 03 अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)। 04 अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)। 05 साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)। 06 जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना के पास थाना छावनीजिला दुर्ग (छ.ग.)। 07 शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरूद्वारा के पास लाखे नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)। 08 देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)। 09 साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला बालाघाट (म.प्र.)। 10 अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)। 11 रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 12 मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)। 13 सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पास वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)। 14 हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.)। 15 मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 16 रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)। 17 विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)। 18 आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)। 19 आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)। 20 राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)। 21 कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)। 22 अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)। 23 सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छ.ग.)। 24 शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)। 25 भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। 26 अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *