बलरामपुर जिला में खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक बीमार नवजात बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने परिवार वालों को डरा धमकाकर 9 हजार रूपये की रिश्वत वसूल लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, बावजूद इसके पुलिस बच्ची की मां को ही मौत का जिम्मेदार बताकर 20 हजार रूपये की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद एसपी लाल उमेंद सिंह ने दोषी एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
मानवता को शर्मसार करने वाला ये मामला बलरामपुर जिला क रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेतो में संतोष कुशवाहा का परिवार निवास करता है। संतोष की दो माह की नवजात बच्ची का नवंबर 2023 में अचानक तबियत खराब हो गया था। बच्ची को उपचार के लिए परिजनों ने सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। उपचार के दौरान बच्ची की मौत की सूचना सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें बच्ची की मौत हार्ट अटैक से होने की रिपोर्ट दी गयी थी। पीएम रिपोर्ट और केस डायरी कोअग्रिम जांच के लिए वाड्रफनगर से रघुनाथनगर थाने भेजा गया था।यहां पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद भी रघुनाथनगर थाने के एएसआइ जुबलिन कुजूर को नियत बदल गयी। उसने थाने में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को ही डराना-धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगर सैनिक पीड़ित संतोष के घर पहुंच गया। उसने मां को ही बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए डराया जाने लगा। मामला खत्म करने के लिए 20 हजार रूपये की मांग की गयी थी। रुपये नहीं देने पर संतोष की पत्नी पर कानूनी कार्रवाई करने का भय दिखाया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने पैसे देने से जब मना किया तब नगर सैनिक जांच अधिकारी एएसआई जुबलिन कुजूर को लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंच गया। साथ ही थाने में बुलाकर दोबारा 20 हजार रुपए की मांग की गई। इसके बाद संतोष के पिता ने 20 जनवरी को पहली किस्त के रूप में 9 हजार रुपये दिए थे।
इसके बाद बचे हुए 11 हजार रुपये अगले दिन देने की तैयारी थी। जिसके बाद ही उन्हें थाने से जाने दिया गया। पुलिस की इस शर्मनाक करतूत की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गयी। एसपी लाल उमेंद सिंह ने तत्काल इस प्रकरण में संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया गया। उधर मामले का खुलासा होने पर एएसआई रिश्वत की रकम पीड़ित संतोष के पिता को वापस कर करने पहुंच गया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर एसपी डाॅ.लाल उमेद सिंह ने एएसआइ जुबलिन कुजूर को निलंबित कर दिया है। बलरामपुर के एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मीडिया में सामने आई खबरों के आधार पर एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...