मुस्लिमों को अमूमन बीजेपी का कोर वोटर नहीं माना जाता रहा है। धारणा है कि, मुस्लिम समाज के लोग बीजेपी को वोट नहीं करते। लेकिन तीन तलाक और हलाला जैसे तकिया नूसी रीति रिवाजों से मुक्ति दिलाकर मोदी सरकार ने मुस्लिम समाज का भी दिल जीत लिया, खासकर मुस्लिम समाज की महिलाओं का। इन्हें बीजेपी के साइलेंट वोटर्स भी कहा जाता है। देश की कई मुस्लिम इलाकों में बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत इन्हीं की बदौलत हासिल की है।
बीजेपी को मिल रहा मुस्लिम समाज का समर्थन
देश समेत छत्तीसगढ़ में 7 तारीख को तीसरे चरण के मतदान होने है। इसके लिए सभी राजनीतिक दल पूरी जोर आजमाइश में लगी है। बीजेपी के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल मैराथन जनसभाएं और रोड शो कर रहे है। जीत की गारंटी माने जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल इस बार एक लाख से अधिक मार्जिन से लोक सभा की रायपुर सीट पर रिकॉर्ड जीत हासिल करना चाहते है। इसके लिए वे लगातार समाज के हर वर्ग को साधने में लगे है। इसी कड़ी में उन्होंने मुस्लिम इलाकों में भी रोड शो किया। मुस्लिम समाज में भी बीजेपी प्रत्याशी के लिए उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
फूलों से सजी थाल लेकर दिखी मुस्लिम महिलाएं
बता दें कि, रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के जनसंपर्क की यात्रा जब बढ़ईपारा रायपुर से होकर गुजरी तब वहां मुस्लिम समाज के के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुस्लिम महिलाएं फूलों से सजी थाल लेकर नजर आईं और जब अग्रवाल का काफिला उनके सामने से गुजरा तो महिलाओं ने अनवर फूलों की वर्षा की। यह स्वागत मुस्लिम समाज छत्तीसगढ़ के डॉ सलीम राज, मो.ईरफान गुड्डू, रिजवान पटवा, युनुस कुरैशी के नेतृत्व में किया गया,इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहम्मद यूसा, श्रीमती बेनज़ीर, रुकसाना खान,सईदा बानो, हमीदा बेगम,मोनिस रजा, फिरोज मेमन, गुलाम अस्करी, गुलाम मुस्तफा,मिर्जा मकबूल बेग सहित सैंकड़ों लोग मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...